जिले की 19 शहरी निकायों के लिए गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह 11 बजे से नामांकन पत्र जमा कराने की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन इससे पहले ही सुबह 10 बजे से झुंझुनूं एसडीएम कार्यालय में फॉर्म लेने और जानकारी प्राप्त करने वालों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। झुंझुनूं नगर परिषद चुनाव के लिए एसडीएम कार्यालय परिसर में प्रत्याशियों, उनके समर्थकों और वार्डों से पहुंचे लोगों की अच्छी-खासी आवाजाही देखने को मिली। नामांकन प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के लिए प्रशासन की ओर से कार्यालय परिसर में टेंट लगाकर सहायता केंद्र बनाए गए हैं। यहां कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो प्रत्याशियों को नामांकन पत्र उपलब्ध कराने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने और प्रक्रिया संबंधी मार्गदर्शन कर रहे हैं। नामांकन पत्र प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। 9 निकायों के नामांकन एसडीएम कार्यालयों में और 10 निकाय के पालिका मुख्यालय पर आवेदन होंगे। 1 सितंबर को जांच, 3 तक नाम वापसी