झुंझुनूं के चूरू रोड स्थित RR मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार सुबह करीब 6 से 6:30 बजे के बीच 5 गाड़ियों में सवार होकर पहुंची टीम ने जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान अस्पताल के गेट पर पुलिस के जवान तैनात रहे। टीम में 15 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, झुंझुनूं RR हॉस्पिटल की कार्रवाई हरियाणा के पानीपत से तार जुड़े हैं। RR हॉस्पिटल को भी अनिल भाटिया और अश्वनी भाटिया की कम्पनी संचालित कर रही है। पानीपत के मॉडल टाउन स्थित भाटिया ऑफिस में भी इनकम टैक्स की रेड हुई है। यहां भी दिल्ली और पंजाब की संयुक्त टीमें शामिल हैं। भाटिया की फर्म प्लस डिस्ट्रीब्यूशन प्लस डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ये फर्में मुख्य रूप से को दवाओं की सप्लाई का काम करती हैं। हेड ऑफिस गुरुग्राम में है। मौके पर मौजूद पांचों गाड़ियां इनोवा क्रिस्टा हैं। इनमें दो गाड़ियां हरियाणा, दो पंजाब और एक जयपुर नंबर की हैं। सभी गाड़ियों पर टैक्सी नंबर प्लेट लगी हुई है। टीम के सदस्य अस्पताल के अलग-अलग हिस्सों में जांच कर रहे हैं। गेट पर पुलिस का पहरा ढाई-तीन साल पहले बदला था अस्पताल का संचालन अस्पताल के स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार, RR हॉस्पिटल पहले डॉ. राजेश रेवार का था और वे इसके संचालक और मालिक थे। करीब ढाई से तीन साल पहले अस्पताल को गुरुग्राम निवासी अनिल भाटिया और अश्विनी भाटिया को बेच दिया गया था। इसके बाद से दोनों भाई अस्पताल का संचालन कर रहे हैं। दवा वितरण से लेकर अस्पताल कारोबार तक फैला कंपनियों का नेटवर्क अनिल कुमार और अश्विनी कुमार भाटिया कई कंपनियों में डायरेक्टर हैं। इनमें Plus Distribution Private Limited जैसी कंपनियां शामिल हैं। इनका दवा कम्पनी और हॉस्पिटल संचालन का कार्य बताया गया है।