झुंझुनूं नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस ने 30 सीटें जीती हैं। भाजपा को 15 और निर्दलीयों को भी 15 सीटें मिली हैं। लेकिन 60 वार्डों के नतीजों में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों ने कांग्रेस-भाजपा के प्रत्याशियों को चुनाव में कड़ी चुनौती दी और 15 वार्डों में जीत दर्ज कर पार्षद की कुर्सी तक पहुंचे। आंकड़ों में 60 में से 28 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे। वहीं 60 में से 43 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी टॉप-2 में रहे। यह आंकड़ा बताता है कि व्यक्तिगत पकड़ और वार्ड स्तर के समीकरण पार्टी के सिंबल पर भारी पड़े। इन पार्षदों ने जीत दर्ज की अब देखिए निर्दलीय पार्षदों की प्रोफाइल… कांग्रेस के 8 प्रत्याशियों को निर्दलीयों ने हराया वार्ड 2— कृष्ण कुमार महला निर्दलीय कृष्ण कुमार मेहरा ने 591 वोट लेकर जीत हासिल की। कांग्रेस प्रत्याशी सादिक अली सैय्यद को 357 वोट मिले। वार्ड 20— मोहम्मद अदरीश निर्दलीय मोहम्मद अदरीश ने 670 वोट हासिल किए। कांग्रेस के महमूद अली को 537 वोट मिले। जीत का अंतर 133 वोट रहा। वार्ड 26— तीजा देवी निर्दलीय जिन्नत देवी ने 626 वोट हासिल कर कांग्रेस की सुमिता जोगिया को हराया। कांग्रेस प्रत्याशी को 590 वोट मिले। यहां मुकाबला सिर्फ 36 वोट का रहा। वार्ड 28 — प्रियंका कुमारी निर्दलीय प्रियंका कुमारी ने 808 वोट हासिल किए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को सिर्फ 139 वोट मिले। जीत का अंतर 669 वोट रहा।निर्दलीयों की सबसे बड़ी जीतों में है। वार्ड 31 — देवकीनन्दन वर्मा निर्दलीय देवकीनन्दन वर्मा ने 310 वोट लेकर जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी को 297 वोट मिले। अंतर सिर्फ 13 वोट रहा। वार्ड 39 — संयम खान निर्दलीय संयम खान खालिद हुसैन की पुत्रवधू ने 481 वोट हासिल किए, जबकि कांग्रेस की अफसाना को 308 वोट मिले। अंतर 173 वोट रहा। वार्ड 40 — नाजमीन मकबूल हुसैन निर्दलीय नाजमीन ने 443 वोट हासिल किए। कांग्रेस की रुखसार चौहान को 303 वोट मिले। अंतर 140 वोट रहा। वार्ड 53 — इकबाल जाजोदिया निर्दलीय इकबाल ने 497 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। कांग्रेस की शबाना अगवान को 362 वोट मिले। अंतर 135 वोट रहा। भाजपा के खिलाफ भी चार निर्दलीयों ने मारी बाजी वार्ड 9 — वीरेन्द्र डारा निर्दलीय वीरेन्द्र डारा ने 684 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। भाजपा के विकास कुमार को 294 वोट मिले। डारा ने 390 वोट के बड़े अंतर से जीत हासिल की। वार्ड 10 — सुरेश कुमार निर्दलीय सुरेश को 555 वोट मिले। भाजपा के नरेन्द्र शर्मा को 470 वोट मिले। जीत का अंतर 85 वोट रहा। वार्ड 43 — मनोज कुमार सैनी निर्दलीय मनोज कुमार सैनी ने 655 वोट हासिल किए। भाजपा की सांवली को 465 वोट मिले। अंतर 190 वोट रहा। वार्ड 56 — मनोज सैनी निर्दलीय मनोज सैनी ने 445 वोट लेकर भाजपा के विजय कुमार को हराया। भाजपा प्रत्याशी को 412 वोट मिले। यहां जीत का अंतर सिर्फ 33 वोट रहा। तीन वार्डों में तो कांग्रेस-भाजपा दोनों टॉप-2 से बाहर वार्ड 44 वार्ड 50 वार्ड 55