झुंझुनूं नगर परिषद के 60 वार्डों में 20 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित थे। इनमें कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 12 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा और निर्दलीयों के खाते में 4-4 सीटें गईं। वहीं SC आरक्षित 7 वार्डों में भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकी। कांग्रेस ने 5 और निर्दलीयों ने 2 सीटें जीतीं। दूसरी तरफ OBC आरक्षित 12 वार्डों में भाजपा सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी। भाजपा ने 5, निर्दलीयों ने 4 और कांग्रेस ने 3 सीटें जीतीं। यानी आरक्षण के हिसाब से देखें तो महिला और SC वार्डों में कांग्रेस का मजबूत प्रदर्शन रहा, जबकि OBC वार्डों में भाजपा सबसे आगे रही। SC सीट पर कांग्रेस की जीत