झुंझुनूं नगर परिषद के चुनावी नतीजों में जीत-हार के चौंकाने वाले समीकरण सामने आए हैं। 60 वार्डों वाली नगर परिषद में कांग्रेस ने 30, भाजपा ने 15 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की। सबसे बड़ी जीत वार्ड 41 में कांग्रेस के अब्दुल्ला अगवान के नाम रही। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 734 वोटों के बड़े अंतर से हराया। यह 60 वार्डों में इस चुनाव की सबसे बड़ी जीत रही। वार्ड 42 में कांग्रेस के अजमत अली ने भाजपा के संजय को महज 8 वोटों के अंतर से हराया। निवर्तमान सभापति नगमा बानो के ससुर तैयब अली ने कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की। वहीं पूर्व सभापति खालिद हुसैन कि पुत्रवधू संयम खान ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतकर परिषद में वापसी की है। पढ़िए- कहां कितना रहा जीत का मार्जिन झुंझुनूं निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… झुंझुनूं में कांग्रेस बहुमत से एक सीट दूर:60 में से 30 जीती, भाजपा और निर्दलीय दोनों 15- 15 सीटों पर सिमटे झुंझुनूं नगर परिषद के 60 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस 30 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है और 31 के जादुई आंकड़े यानी बहुमत से सिर्फ एक सीट दूर है। यहां भाजपा को 15 और निर्दलीयों को भी 15 सीटों पर जीत मिली है। पूरी खबर पढ़िए झुंझुनूं में तैयब, उमर या अब्दुल्ला, किसको मिलेगी कुर्सी?:नगर परिषद में कांग्रेस बहुमत से एक सीट दूर; जानें- प्रभावशाली दावेदार झुंझुनूं नगर परिषद चुनाव के नतीजों ने शहर की अगली सियासी तस्वीर लगभग साफ कर दी है। 60 वार्डों वाली झुंझुनूं नगर परिषद में कांग्रेस ने 30 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। पूरी खबर पढ़िए