निजी कंपनियों में अस्थायी नौकरी करने वाले, ऑनलाइन डिलीवरी करने वाले गिग वर्कर और दिहाड़ी मजदूरों के लिए डाक विभाग की ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) योजना का दायरा बढ़ाया गया है। इसके तहत शहरों में काम करने वाले ऐसे कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है, जिनका पीएफ नहीं कटता है। इससे झुंझुनूं जिले में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को भी जीवन बीमा और बचत का विकल्प मिल सकता है। जीवन बीमा की सुविधा लेना अब आसान झुंझुनूं डाक मंडल अधीक्षक धर्मपाल ढाका ने बताया- कम आमदनी वाले श्रमिकों के लिए हर महीने बड़ी रकम बचाना मुश्किल होता है। ऐसे में छोटी किस्त वाली बीमा पॉलिसी उनके लिए उपयोगी हो सकती है। 25 वर्ष की उम्र में 1 लाख रुपए का बीमा लेने वाले व्यक्ति को 305 रुपए की महीने की किश्त जमा करवानी होगी। पॉलिसी की अवधि 25 वर्ष रखने पर बीमाधारक को परिपक्वता के समय मूल बीमा राशि के साथ बोनस भी मिलेगा। इनको मिल सकता है फायदा जिले में बड़ी संख्या में युवा निजी प्रतिष्ठानों, दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट, निर्माण कार्यों और डिलीवरी सेवाओं से जुड़े हैं। इनमें से कई कर्मचारी ऐसे हो सकते हैं, जिन्हें नियमित नौकरी जैसी सामाजिक सुरक्षा नहीं मिलती