झुंझुनूं में विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को सूचना केंद्र सभागार में ‘सपनों की उड़ान-सशक्त युवा संवाद’ एवं रोजगार उत्सव कार्यक्रम हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशभर के नव चयनित कार्मिकों और युवाओं से वर्चुअल संवाद किया। झुंझुनूं में आयोजित कार्यक्रम में जिले के 172 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र एवं वेलकम किट वितरित की गई। पशुपालन विभाग में चयनित 87 डॉक्टरों को भी वेलकम किट और मुख्यमंत्री का बधाई संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नव चयनित कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा- सरकारी सेवा केवल नौकरी प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आमजन की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने नव नियुक्त कार्मिकों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। 172 नव नियुक्तों में सबसे ज्यादा पशुपालन विभाग के 87 डॉक्टर जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न विभागों के 172 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र और वेलकम किट प्रदान की गई। इनमें प्रशासनिक सुधार विभाग के 4, आयुर्वेद विभाग के 17, कार्मिक विभाग के 43, यूनानी चिकित्सा विभाग के 10, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 3, माध्यमिक शिक्षा विभाग के 4, अभियोजन विभाग के 1, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के 1 तथा विद्युत विभाग के 2 नव नियुक्त कार्मिक शामिल हैं। कलेक्टर बोले- आमजन की धारणा कार्मिक के व्यवहार से बनती है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने सभी नव नियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा- सरकारी सेवा को केवल रोजगार नहीं, बल्कि आमजन की सेवा का अवसर मानकर कार्य करना चाहिए। सरकारी कर्मचारी से आमजन को काफी उम्मीदें रहती हैं। प्रत्येक कार्मिक का व्यवहार और कार्यप्रणाली सरकार के प्रति आमजन की धारणा को प्रभावित करती है। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. श्रीराम, उपनिदेशक डॉ. शिवरतन, डॉ. अशोक ढाका, एसीईओ रामनिवास, एपीआरओ विकास चाहर, अरुणा सिहाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और नवनियुक्त कार्मिक मौजूद रहे। विभागवार ऐसे हैं नव नियुक्त कार्मिक