जोधपुर शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें टूटी सड़क, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। लोगों की ओर से सामने लाई गई समस्याओं पर संबंधित विभागों से समाधान की मांग की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ समस्याएं अभी भी समाधान का इंतजार कर रही हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... सफाई प्रभारी राजकुमार बने ‘पब्लिक के स्टार’ वार्ड नंबर 5, महाराणा प्रताप कॉलोनी, सूर सागर बायपास रोड से निर्मला देवी ने घर के आसपास साफ–सफाई न होने की समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की थी। उन्होंने बताया थ कि सफाई कर्मचारी भी नियमित नहीं आते हैं। निर्मला ने घर के सामने बिजली का तार लटके होने की समस्या भी बताई थी। उन्होंने शिकायत में बताया था कि बरसात में इस लटके हुए बिजली के तार में करंट भी आता हे। मजबूरी ये है कि इसी तार के नीचे से निकलकर जाना पड़ता है। समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड 5 के सफाई प्रभारी राजकुमार ने साफ–सफाई करवाकर इसका समाधान करवा दिया है। जबकि बिजली के तार के लिए बिजली विभाग से संपर्क करने की सलाह दी है। अंबे नगर में पाली रोड डी मार्ट के सामने की लाइटें हुईं चालू अंबे नगर से किसान लाल तंवर ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि पाली रोड पर डी मार्ट के सामने सभी स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी थीं। रात के समय लाइटें बंद रहने से सड़क पर अंधेरा रहता था और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान करवा दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... पीपली चौक की गली में सड़क टूटी, आने-जाने में परेशानी संतोषी माता रोड स्थित पीपली चौक से श्रवण विश्नोई ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी गली की सड़क बुरी तरह टूटी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को संभलकर निकलना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि आवागमन में परेशानी न हो। सूरसागर में कई सालों से जमा गंदगी, लगातार बढ़ रही समस्या सूरसागर से कैलाश ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी कॉलोनी में कई सालों से गंदगी जमा हो रही है। समय पर सफाई नहीं होने के कारण गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आसपास का माहौल भी खराब हो रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से नियमित सफाई करवाने और लंबे समय से जमा गंदगी को हटाने की मांग की है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1. 'भास्कर समाधान' से बदलाव:पानी की फूटी पाइपलाइन और कचरे की समस्या हुई दूर, राजकुमार बने ‘पब्लिक के स्टार’ 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी