किसी भी शहर में बदलाव मूलभूत जरूरतों से जुड़ी छोटी लेकिन गहरा असर डालने वाली समस्याओं को सुलझाने से आता है। प्रशासनिक प्रयास भी लोगों के जुड़ने से ही सफल होते हैं। जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ शहर में इन्हीं छोटी समस्याओं को सुलझाने का सशक्त जन मंच बन गया है। व्यवस्था तक लोगों की आवाज असरदार तरीके से पहुंचाने का यह प्रभावी व्हिसल ब्लोअर बनकर उभरा है। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… लैटर बॉक्स के पास ही डाल रहे कचरा जोधपुर शहर के बनार रोड, गवर्नमेंट क्वाटर्स, कैंट टाउनशिप से एक जागरूक नागरिक ने पोस्ट ऑफिस के पास कचरा डालने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि रसाला रोड पर कालवी प्याऊ के पास पोस्ट ऑफिस की दीवार से सटकर लगे लेटर बॉक्स के पास ही लोग कचरा डाल रहे हैं। इससे पोस्टमैन को लैटर बॉक्स खाली करते समय बहुत असुविधा होती है। निगम से इस समस्या का समाधान करवाने का अनुरोध है। एक महीने से बह रहा सीवर का पानी डॉ. लक्ष्मी मॉल सिंहवी मार्ग, पत्रकार कॉलोनी, शास्त्री नगर से अंकित ने कॉलोनी की सीवरेज से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि हमारी कॉलोनी में बीते एक महीने से सीवरेज का गंदा पानी बह रहा है। संभवत: सीवर लाइन चोक होने या फूट जाने से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा है। लेकिन लगातार कंप्लेंट करने के बाद भी निगम कर्मचारियों ने इसे ठीक नहीं किया है। बेसहारा पशुओं के कारण लगता जाम सारण नगर की बी रोड पर बेसहारा पशुओं की समस्या देवी सिंह भटी ने पोसट की है। उन्होंने लिखा है कि 10 दुकान डिगाड़ी से सारण नगर की बी रोड पर धनेश नगर जाने वाली रोड पर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। यहां खुले में कचरा डालने की वजह से ये बेसहारा पशु यहां जमे रहते हैं। पास ही जोधपुर आईआईटी भी है। इससे सुबह–सुबह स्कूल कॉलेज जाने वाले बच्चों और ऑफिस के लिए निकले लोगों को यहां इनकी वजह से कई बार लंबे जाम का सामना करना पड़ता है। इनकी आपसी भिडंत से बच्चों की जान को भी खतरा रहता है। इन बेसहारा पशुओं की समस्या का समाधान करें। सर्विस रोड के दोनों ओर लगा कचरे का ढेर जोधपुर। बासनी फेज–II, एम्स के सामने 6 नंबर गली की कचरे से जुड़ी समस्या भंवरा राम सियाग ने पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि स्कोडा सर्विस सेंटर की पास वाली सर्विस रोड पर दोनों ओर कचरे का ढेर लगा हुआ है। बासनी और वीर तेजा जी रोड को जोड़ने वाली इस सड़क की न तो कभी सफाई होती है न ही यहां से कचरा ही उठाया जाता है। निगम से अपील है कि इस समस्या का समाधान कर राहगीरों को राहत देने का काम करें। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हटा अस्थायी डपिंग यार्ड मांगू सिंह राजवी मार्ग, ब्रिगेडियर जबर सिंह कॉलोनी से कुलदीप सिंह ने सड़क के किनारे कचरा डालने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि आसपास के लोगों ने सड़क के मोड़ पर खाली जगह को कचरा डालने का स्थान बना लिया है। निगम के अधिकारियों–कर्मचारियों को कई बार कहने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद सफाई प्रभारी ने इसका समाधान कर दिया है। डिस्कॉम एग्जिक्यूटिव उर्मिला बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ खेमा का कुंआ से राजेन्द्र कुमार ने स्ट्रीट लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि प्रेम नगर के रोड नंबर-3 पर पटेल बस्ती में लगे पोल की स्ट्रीट लाइट कई दिनों से बंद पड़ी है। लाइट बंद होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता है। समस्या को पोस्ट किए जाने के बाद जोधपुर डिस्कॉम कॉल सेंटर की एग्जिक्यूटिव उर्मिला ने इस पर कार्रवाई करते हुए टीम की मदद से स्ट्रीट लाइट ठीक करवा दीं। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग