जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर जनता लगातार अपनी समस्याएं शेयर कर रही है। समाधान होने से उनका भरोसा भी बना हुआ है। प्रशासन तक उनकी परेशानी पहुंचने से उन्हें हल मिलने की उम्मीद भी जगी है। सड़क, बिजली, पानी ही नहीं परिवहन, स्वास्थ्य और जिम्मेदारों की लापरवाही पर भी पब्लिक पोस्ट के जरिये सवाल पूछ रही है। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधानअभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… सीवर लाइन ब्लॉक, निगम कर्मचारी सुनते नहीं जोधपुर शहर के बड़वासिए रोड, बिचला बास, रावत नगर से भीखा राम ने ओवरफ्लो सीवरेज की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे वार्ड 96 में हर दूसरे दिन गली की सीवरेज लाइन ब्लॉक हो जाती है। गंदा पानी गली में बहता रहता है। शिकायत पर भी निगम के कर्मचारी इसे ठीक करने नहीं आते। इस समस्या से पूरी गली बहुत परेशान है, इसका समाधान करें। 3 महीने से काम रुका, खुले नाले से हादसे का डर खेमा का कुंआ, पाल रोड से रमेश ने जेडीए के रुके हुए काम से आमजन को हो रही परेशानी पोस्ट के जरिये शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि हमारे एरिया में तीन महीने पहले नाले का काम शुरू हुआ था। मॉनसून भी गुजर गया लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हो सका है। तीन महीने से नाला यूं ही सड़क किनारे खुला हुआ है जिससे कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। गिरने की हालत में खम्भे को अब तक नहीं बदला सोलंकियों का बास, झालामंड से दिलीप सिंह ने जर्जर बिजली पोल की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे गांव सोलंकियों का बास में बीच सड़क सीमेंट का एक पुराना बिजली का खम्भा है जो अब जर्जर हो चुका है। यह कभी भी गिर सकता है। बारिश के मौसम में इसके गिरने का खतरा और बढ़ गया है। जेडीए और बिजली विभाग से अपील है कि इसे बदलकर दूसरा खम्भा लगवा दें। रोज बह रहा पीने का पानी, विभाग बेफिक्र–मस्त जोधपुर शहर में पीने के पानी की परेशानी एक बड़ी समस्या है। कहीं प्रेशर नहीं है, कहीं सरकारी पानी ही नहीं पहुंचता तो कहीं लाग अपनी जेब से पैसा खर्च टैंकर से काम चला रहे हैं। इसी समस्या के संदर्भ में पाल गांव से राजेश मूथा ने व्यर्थ पानी बहने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि हमारे गांव के मुख्य रोड पर बने सरकारी सबमर्सिबल से कई महीनों से पानी व्यर्थ बह रहा है लेकिन जलदाय विभाग इस पर मौन साधे बैठा है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट, सफाई हुई कचरा भी उठा जोधपुर के रसाला ओवरब्रिज, ईन्दरोका कॉलोनी से जितेन्द्र संचेती ने कचरा न उठाए जाने और साफ–सफाई से जुड़ी समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की थी। उन्होंने बताया था कि निगम के वार्ड 47 में सफाई कर्मचारी और कचरा लेने वाली गाड़ी दोनों ही काफी समय से नहीं आ रहे हैं। इससे एरिया में जगह–जगह कचरे का ढेर लग गया है। समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड 83 के सफाई प्रभारी विजय कुमार ने कचरा उठवाकर सफाई करवाई। डिस्कॉम एग्जिक्यूटिव काजल शर्मा बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ खेमा का कुंआ, पटेल बस्ती से राजेन्द्र कुमार ने स्ट्रीट लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि प्रेम नगर के रोड नंबर 3 पर लगे पोल की लाइट कई दिनों से बंद है। अंधेरे के कारण लोगों को असुविधा हो रही है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद जोधपुर डिस्कॉम कॉल सेंटर की एग्जिक्यूटिव काजल शर्मा ने टीम की मदद से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को सही करवा दिया है। अब गली में फिर से रोशनी है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग