जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ लोगों की लंबित समस्याओं के त्वरित समाधान करवा रहा है। इससे लोगों को न केवल राहत मिल रही है बल्कि वो भी शहर में बदलाव लाने के लिए इस पहल में खुलकर हिस्सा ले रहे हैं। लोगों से शहर के कोने–कोने से रियल टाइम फीडबैक मिलने से प्रशासन भी तुरंत एक्शन ले रहा है। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों की परेशानी दूर हुई… पोस्ट के बाद ठीक हुआ सीवर चैम्बर का ढक्कन जोधपुर के बॉम्बे मोटर, जगदम्बा कॉलोनी से महेन्द्र सिंह ने सीवरेज चैम्बर के ओवरफ्लो होकर बहने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि जगदम्बा कालोनी में महेश स्कूल के पीछे गणपति मोटर वाली गली में सीवरेज चैम्बर का ढक्कन टूटा हुआ है। गंदा पानी बहता है। पास ही दो स्कूल भी हैं। यह समस्या कई दिनों से है लेकिन निगम ने अब तक इसका समाधान नहीं किया है। समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड सफाई प्रभारी अर्जुन बारासा ने ढक्कन नया लगवाकर समाधान करवा दिया है। डिस्कॉम एग्जिक्यूटिव सूर्यभान सिंह कच्छावा बने ‘पब्लिक के स्टार’ जोधपुर के वार्ड नंबर 61 के लकड़ा बाजार में 10 दिन से बिजली का खम्भा गिरा होने की समस्या सिकंदर बारासा ने 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की थी। उन्होंने शिकायत की थी कि जानकारी देने के बावजूद डिस्कॉम से कोई इसे ठीक करने नहीं आ रहा है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद डिस्कॉम कॉल सेंटर के एग्जिक्यूटिव सूर्यभान सिंह कच्छावा ने समस्या का समाधान करवा दिया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… बीच सड़क लगी ट्रैफिक लाइट बनी समस्या शांति प्रिया नगर, चौपासनी रोड से कमल किशोर राठी ने 'भास्कर समाधान' पर ट्रैफिक लाइट से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने फोटो पोस्ट कर बताया कि जैसलमेरिया से आखलियास चौराहे की ओर (पहली पुलिया से आखलियास चौराहा की तरफ) ट्रैफिक सिग्नल सड़क पर ही लगा हुआ है। इससे हादसे का डर तो बना ही हुआ है साथ ही पीक ऑवर्स में ट्रैफिक में भी परेशानी होती है। 6 महीने से सप्लाई में सीवरेज मिला पानी आ रहा विष्णु नगर, डिगाड़ी कलां से दिलीप परिहार ने गंदा बदबूदार पानी आने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि विष्णु नगर, पंसा मार्केट और डिगाड़ी कलां में बीते 6 महीने से गंदा बदबूदार पानी सप्लाई में आ रहा है। पानी की पाइपलाइन में लीकेज हुई सीवरेज लाइन की वजह से ऐसा हो रहा है। लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद जलदाय विभाग इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। बीच सड़क हुआ गड्ढा, बैरिकेट लगा की इतिश्री शांति प्रिया नगर, चौपासनी रोड से कमल किशोर राठी ने 'भास्कर समाधान' पर बीच सड़क गड्ढा होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि मुस्लिम स्कूल क्रॉसिंग तिराहा पर बीच सड़क एक बड़ा गड्ढा बन गया है जिससे बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बैरिकेट लगा दिया है। कोई हादसा हो इससे पहले ही इस समस्या का समाधान करवाएं। कचरा गाड़ी नहीं आ रही, घर में लग गया ढेर चौपासनी, हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 11 से मणिविवेक सेन ने बताया कि उनकी गली में बीते कई दिनों से कचरा गाड़ी कचरा लेने नहीं आती। इससे घर में 3–4 दिनों का कचरा जमा हो गया है। बदबू के कारण घर में भी रहना असुविधाजनक हो गया है। यह समस्या सेक्टर 11 के मकान संख्या 707 से 733 तक है। हमारी इस समस्या का कोई समाधान करवाएं। ‘भास्कर समाधान’ का खास वीडियो यहां देखें… DB App- https://dainik.bhaskar.com/Tv0KEX5ON5b?ref=MjA2NTAxNjk3MTM2NjU4NDMyMA%3D%3D
X- https://x.com/DainikBhaskar/status/2091168492817105049?s=20
Yt- https://youtube.com/shorts/aIKXRNZbJp8?feature=share 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग