जोधपुर में गांव की गलियों में दौड़ रही एक कार अचानक दीवार में जा घुसी, फिर पलट गई। हादसे के बाद कार में फंसे ड्राइवर को ग्राणीणों ने खींचकर गाड़ी से बाहर निकाला। ग्रामीणों का आरोप है कि ड्राइवर नशे में था। हालांकि, गनीमत रही कि घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों को कोई चोट नहीं लगी। इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। घटना बनाड़ थाना क्षेत्र के बोरावास गांव की सोमवार शाम की है। पहले देखिए, घटना से जुड़ी 3 PHOTO'S नशे में था कार का ड्राइवर जानकारी के मुताबिक, बोरावास गांव में कुशाल सरगरा का मकान है। यहां आज (सोमवार) शाम के समय एक तेज स्पीड कार गली में टर्न लेते हुए दीवार से जा टकराई। हादसे के बाद कार पलटी खा गई। ग्रामीणों ने बताया कि कार ड्राइवर नशे में था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। घटना के समय आसपास बने मकानों के लोग भी मौजूद थे, हालांकि, गनीमत रही कि उन्हें चोट नहीं लगी। हादसे के बाद लोगों ने पलटी खाई कार से ड्राइवर को बाहर निकाला। इसके बाद में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद बनाड़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और ड्राइवर को अपने साथ ले गई। इस दौरान पुलिस क्रेन से कार को सीधा कर थाने ले गई।