जोधपुर शहर और आसपास के इलाकों में बीते 24 घंटों में चोरी, धोखाधड़ी, मारपीट और मादक पदार्थों की तस्करी के कई मामले सामने आए हैं। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधियों में लिप्त कई आरोपियों को धर दबोचा है। पढ़िए आज की प्रमुख क्राइम खबरें… 35 किलो डोडा- पोस्त जब्त, आरोपी गिरफ्तार कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने फिटकसानी में दबिश देकर दो कट्टों में भरकर रखा गया 35 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने डोडा पोस्त रखने के आरोप में सुनील पुत्र मांगीलाल निवासी घड़ी की ढानिया, फिटकासनी को गिरफ्तार भी किया है। वहीं, लूणी थाने ने भी ड्र्ग्स खिलाफ कार्रवाई करते हुए फींच गांव में 27 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त रखने के आरोप में भंवरलाल पुत्र पूसाराम निवासी फींच के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी की वहीं,सरदारपुरा थाने में बी रोड कुम्हारों का मंदिर निवासी रामस्वरूप प्रजापत ने गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी का मामला दर्ज कराया है। रामस्वरूप ने रिपोर्ट में बताया कि 1 अक्टूबर की शाम को नेहरू पार्क के पास उसने गाड़ी खड़ी की थी,पीछे से कोई चोर गाड़ी का शीशे तोड़कर गाड़ी के डेशबोर्ड में रखे हुए नगद रुपए और सामान चोरी कर ले गया। लिंक भेजकर ठगी को दिया अंजाम कमिश्नरेट के अलग-अलग थानों में साइबर् ठगी होगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले भी सामने आए हैं। डांगियावास थाने में महेंद्र निवासी पलसानी ने रिपोर्ट देकर बताया कि 21 सितंबर को उसके पास सिर्फ एक लिंक आया जिस पर ओपन करने से उसके अकाउंट से पैसे कट गए इसके बाद उसे साइबर फ्रॉड होने की जानकारी मिली। शास्त्री नगर में चैन सिंह पुत्र विजय सिंह ने प्रताप नगर निवासी चैन सिंह ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसके साथ 11 अगस्त को किसी ने ऑनलाइन धोखाधड़ी करके करीब दो लाख का फ्रॉड किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंटरव्यू के लिए निकली लड़की नहीं लौटी घर शहर में विभिन्न स्थानों में विवाहिताओं और युवतियों के लापता होने के मामले भी सामने आए हैं। मथानिया थाने में थाने इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति ने बिना बताए पुत्री के घर से चले जाने का मामला दर्ज करवाया है। वहीं देव नगर थाने में थाना इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी के बिना बताए घर से कहीं चले जाने और घर नहीं लौटने का मामला दर्ज करवाया है। जबकि सरदारपुरा थाने में रिपोर्ट में थाना इलाके में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी 19 साल की बेटी 30 सितंबर को इंटरव्यू के लिए जाने की बात कह कर घर से निकली थी जो वापस नहीं लौटी और फोन भी बंद आ रहा है। वही उसकी गाड़ी थाना इलाके में ही पड़ी मिली है।