जोधपुर शहर और आसपास के इलाकों में बीते 24 घंटों में चोरी, धोखाधड़ी, अवैध हथियार रखने सहित कई मामले सामने आए हैं। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधियों में लिप्त कई आरोपियों को धर दबोचा है। शास्त्री नगर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को ज्योति नगर चांदना भाकर निवासी आमिर खां रावण का चबूतरा के पास धारदार अवैध हथियार लेकर लेकर घूम रहा था। वह किसी वारदात की फिराक में था। सूचना पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। परिवार बाहर गया, पीछे से चोरी वहीं,नागौर गेट थाना इलाके में चोरी का मामला सामने आया है। कलाल कॉलोनी बी स्कीम निवासी कमलेश ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह परिवार सहित बाहर गए हुए थे। इसी दौरान पीछे से गुरुवार को चोर ने घर में घुसकर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात और रुपए चुरा लिए। जब वापस लौटे तो उन्हें इसकी जानकारी मिली जिस पर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिना बताए घर से निकली युवती और विवाहिता लूणी थाना इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति ने घर में चोरी करने और पत्नी को बेला फुसलाकर भाग ले जाने का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने मुख्य आरोपी सहित अन्य लोगों के खिलाफ नाम जड़ रिपोर्ट दी है। वहीं देवनगर थाने में दो युवतियों के बिना बताए घर से चले जाने के मामले सामने आए हैं। एक युवती के परिजन ने रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी उनकी भतीजी गुरुवार को मंगेतर के साथ काम पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। वहीं दूसरे मामले में भी युवती बिना बताए घर से चली गई। जबकि माता के थन थाने में एक व्यक्ति ने पत्नी के बिना बताए घर से कहीं चले जाने का मामला दर्ज कराया है।