जोधपुर में 26 अगस्त 2026 को ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) का पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर शहर के विभिन्न हिस्सों से सुबह 8 बजे अखाड़े रवाना होकर राजकीय उम्मेद स्टेडियम पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 10:00 बजे उम्मेद स्टेडियम से मुख्य जुलूस निकाला जाएगा, जो ईदगाह पहुंचेगा। जुलूस के सुगम संचालन और कानून-व्यवस्था को देखते हुए जोधपुर ट्रैफिक पुलिस ने भारी ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। उम्मेद स्टेडियम से सुबह 10 बजे रवाना होकर जुलूस बम्बा मोहल्ला, हाथीराम का ओड़ा, साइकिल मार्केट, घंटाघर चौराहा, नई सड़क, सोजती गेट तिराहा, दूध मंदिर, कांग्रेस कार्यालय, आर-आर तिराहा, रेलवे स्टेशन, ओलंपिक चौराहा और MGH होते हुए ईदगाह पहुंचेगा। जुलूस के दौरान इस पूरे रूट पर सामान्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। यहां रहेगा डायवर्जन इन पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध जालोरी गेट व ओलंपिक से नई सड़क, गौरधाय, छतरी रोड और पावटा चौराहे के बीच सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इसके अलावा, शहर के अंदरूनी हिस्सों और जुलूस के रूट पर लोडिंग टैक्सी व हाथ ठेलों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इमरजेंसी सेवाओं को छूट इस दौरान एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड) जैसी इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े वाहनों के लिए सभी रास्ते खुले रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।