जोधपुर की जोजरी नदी में प्रदूषण फैलाने के मामले में दर्ज एफआईआर में पुलिस ने 6 और उद्यमियों को गिरफ्तार किया है। मामले में जयंतीलाल जैन, राकेश चौरड़िया, पारसमल संकलेचा, पवन लोहिया, श्रीकांत शर्मा और नरेंद्र छाजेड़ को पकड़ा गया। इन सभी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि मामले में 11 आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक इस मामले में 17 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एक्शन मोड में SIT बता दें कि जोजरी समेत क्षेत्र की अन्य नदियों में लगातार बढ़ते प्रदूषण का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देशों के बाद SIT का गठन किया गया था। SIT की जांच के आधार पर 29 मई को ट्रस्ट के तत्कालीन 18 पदाधिकारियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई थी। इसके बाद से पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इस मामले में पूर्व में कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (CETP) के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) जसराज बोथरा, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नीलेश संचेती, ट्रेजरर सांगसिंह परिहार, ट्रस्टी सुरेश खेमानी और सुपरवाइजर गोपाल सहित 17 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी है। इन 18 पदाधिकारियों को बनाया आरोपी रिपोर्ट में सीईटीपी के प्रबंध निदेशक जसराज बोथरा, नीलेश संचेती, सांगसिंह परिहार, अशोक संचेती, जयंतीलाल जैन, जुगनु खान, नरेंद्र छाजेड़, पवन लोहिया, पारसमल धारीवाल, राकेश चौरड़िया, उमेश लीला, विनोद सिंघल, श्रीकांत शर्मा, जीएम सिंघवी, सुरेश खेमानी, मनोहरलाल खत्री और पारसमल संकलेचा को आरोपी बनाया गया है। इन सबकी गिरफ्तारियां हो चुकी है, जबकि वरुण धनाडिया की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अब तक की टाइमलाइन यह खबर भी पढ़ें... राजस्थान की 3 नदियों को लेकर सुप्रीम-कोर्ट का बड़ा फैसला:100 मीटर दायरे में निर्माण पर रोक; 500 मीटर में प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर बैन राजस्थान की जोजरी, बांडी और लूणी नदियों में पॉल्यूशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने तीनों नदियों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक लगा दी है। (पूरी खबर पढ़ें)