जोधपुर में अक्टूबर की शुरूआत में ही तापमान 38 डिग्री पहुंच गया, इससे गर्मी और उमस बढ़ गई है। जिले में इस बार मानसून सीजन सूखा ही बीता है। मौसम विभाग की तरफ से बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। जिले में इस मानसून में अब तक सामान्य से 33 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस बार सामान्य से कम हुई बारिश जोधपुर में 30 सितंबर तक 292.6 एमएम बारिश होती है। जो इस बार 195.5 एमएम रिकॉर्ड की गई। ऐसे में मानसून में अब तक सामान्य से 33 प्रतिशत कम बारिश हुई है। बारिश का अलर्ट नहीं, इस सप्ताह तापमान में होगा उतार-चढ़ाव मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह किसी तरह बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस सप्ताह तापमान की बात की जाए तो उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 4 और 5 अक्टूबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद 6 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक बढ़ सकता है। इधर, जोधपुर शहर में जहां सुबह गर्मी का एहसास हो रहा है, तो वहीं रातें अब ​हल्की सर्द होने लगी है।