जोधपुर नगर निगम चुनाव के 100 वार्डों में से 99 सीटों की मतगणना हो गई है। वार्ड 50 में एक EVM खराब होने पर काउंटिंग रुकी हुई थी। इसके बाद निर्वाचन आयोग की ओर से जोधपुर में 21 सितंबर को होने वाले मेयर के चुनावों को स्थगित कर दिया गया। वहीं वार्ड नंबर 50 के 338 बूथ नंबर पर 16 सितंबर को दोबारा मतदान होगा। इसका रिजल्ट 17 सितंबर को आएगा। अब तक भाजपा के 44 और कांग्रेस के 44 उम्मीदवार जीते हैं। वहीं अन्य के 11 प्रत्याशी हैं, जिसमें एक RLP प्रत्याशी भी है। दो नगर निगम मर्ज करने का असर कांग्रेस की पूर्व मेयर, शहर जिलाध्यक्ष हारे वार्ड 99 से भाजपा की निकिता जीत गई हैं। उन्होंने कांग्रेस की पूर्व मेयर कुंती देवड़ा को 259 वोटों से हराया। इसके अलावा कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा वार्ड 42 से हार गए। उनके सामने बीजेपी से पूर्व राज्य मंत्री मेघराज लोहिया थे। मेघराज 279 वोटों से जीत गए हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी और पूर्व डिप्टी मेयर देवेंद्र सालेचा हार गए। यहां से कांग्रेस से पूर्व जिलाध्यक्ष नरेशचंद्र जोशी जीते। दोनों भाजपा और कांग्रेस के मेयर पद के दावेदारों में शामिल थे। इस वार्ड से भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर थी। वार्ड 7 में कांग्रेस प्रत्याशी गिरधारी सिंह ने भाजपा के रविंद्र सिंह को 729 वोटों से हरा दिया। रविंद्र सिंह केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के निजी सहायक रहे थे। वार्ड 50 में रुकी मतगणना, एक बूथ पर दोबारा चुनाव के लिए लिखा लेटर जोधपुर में वार्ड 50 के चुनाव परिणाम में एक बूथ पर EVM में में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते रिटर्निंग अधिकारी ने चुनाव आयोग से इस बूथ पर दोबारा चुनाव के लिए मार्गदर्शन मांगा है। इसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। संभवत एक बूथ पर बाद में दोबारा मतदान करवाया जा सकता है। किस वार्ड में कौन जीते-हारे अब देखें PHOTOS ये खबरें भी पढ़ें… जोधपुर के 12 बूथों पर 90% से ज्यादा वोटिंग:सबसे ज्यादा जेन-जी प्रत्याशी वाले 3 वार्ड शामिल; 24 बूथों पर 55% से कम मतदान जोधपुर में BJP-कांग्रेस के 46 उम्मीदवार करोड़पति:दोनों दलों की 8 महिला प्रत्याशियों के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी; पूर्व राजसिको चेयरमैन सबसे अमीर जोधपुर में चार-चुनाव में सबसे ज्यादा वोटिंग का बना रिकॉर्ड:मतदान प्रतिशत का बदला ट्रेंड बता रहा भाजपा-कांग्रेस में कड़ी टक्कर; निर्दलीयों की रहेगी भूमिका बोलेरो कैंपर से स्टंट करने पर तोड़े कांच:पूर्व सीएम के पैर छूने पर विवाद; आमने-सामने हुए समर्थक, बुजुर्गों को गोद में उठाया; 71.10 प्रतिशत वोटिंग