जोधपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव-2026 के लिए आरक्षण की लॉटरी बुधवार को निकाली जाएगी। इससे पहले 13 अगस्त को जिला प्रमुख पद के लिए जयपुर में लॉटरी निकाली जा चुकी है। ये पद अनारक्षित ओपन के लिए रिजर्व हुआ है। जिला परिषद सदस्य, पंचात समिति सदस्य और प्रधान पद के आरक्षण की लॉटरी शहर के मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में निकाली जाएगी। साथ ही सरपंच और वार्ड पंचों की लॉटरी 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर होगी। परिसीमन में बढ़ी पंचायत, बढ़कर 23 हुई गौरतलब है कि इस बार हुए परिसीमन में जोधपुर जिले में 17 पंचायत​ समिति से बढ़कर 23 हो गई हैं। इनमें 6 नई पंचायत, शेरगढ़, चाबा, सेखला, चामू, बालेसर और आगोलाई शामिल हैं। ऐसे में जिले में अब शेरगढ़, सेखाला, चामू, चाबा, आगोलाई, बालेसर, ओसियां, तिंवरी, सामराऊ, बावड़ी, हतुंडी, उम्मेद नगर, धवा, लूणी, झंवर, मंडोर, केरू, भोपालगढ़, आसोप, बिलाड़ा, कापरड़ा, पिपाड़ शहर और सावलां खुर्द शामिल हैं। 23 पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य समेत प्रधान की निकलेगी लॉटरी मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में जिले की 23 पंचायत समिति सदस्यों के साथ ही 43​ जिला परिषद सदस्य और प्रधान की लॉटरी निकाली जाएगी। इसे लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ऐसे तय होगा आरक्षण पंचायतीराज संस्थाओं में आरक्षण रोटेशन से तय होता है। हर बार नए सिरे से आरक्षण की लॉटरी निकाली जाती है। पिछली बार जो वार्ड जिस वर्ग के लिए आरक्षित था, इस बार वो बदल जाएगा। पिछली बार वाला आरक्षण नहीं रहेगा। पिछली बार जो पंचायत समिति या वार्ड आरक्षित था। हो सकता है इस बार वह ओपन कैटेगरी में हो जाए। पिछले चुनाव से अलग होगा आरक्षण पंचायतीराज संस्थाओं के आरक्षण के लिए पैटर्न तय है। पिछले चुनाव में जो पंचायतीराज संस्थाएं जिस वर्ग के लिए रिजर्व थे। उन्हें अलग करके लॉटरी निकाली जाएगी और उससे आरक्षण तय किया जाएगा। पिछले चुनाव में जो सीट सामान्य थी। वो इस बार रिजर्व हो सकती है। वहीं जो पिछली बार आरक्षित थीं। वे ओपन या दूसरी कैटेगरी के लिए आरक्षित हो सकती है।