जोधपुर जिले में दो चरणों में पंचायत चुनाव होने है। कल (13 अक्टूबर) नामांकन का आखिरी दिन है। हालांकि भाजपा और कांग्रेस की ओर से अभी तक प्रत्याशियों की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सोमवार सुबह से ही कलेक्ट्रेट में नामांकन के लिए दावेदार पहुंच रहे हैं। जिला परिषद सदस्य के लिए वार्ड नंबर 2 से भाजपा की ओर से राज कंवर ने दावेदारी पेश की है। वे घूंघट में अपने परिवार के साथ नामांकन पेश करने पहुंची। वहीं वार्ड नंबर 14 से अर्जुन सिंह पहली बार चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। वे पेशे से किसान है। इधर, पूर्व प्रधान रूघाराम ने कांग्रेस से दावेदारी पेश करते हुए जिला परिषद सदस्य के लिए वार्ड नंबर 13 से नामांकन पेश किया है। इधर, भाजपा ने जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के तीन-तीन नामों के पैनल संगठन को भेज दिए है। संभावना है कि आज या कल में प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। वहीं कांग्रेस में टिकट के मंथर को लेकर एक दिन पूर्व ही बैठक हुई थी। उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस आज प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के आ चुके तीन-तीन नामांकन जिला परिषद सदस्य के लिए अब तक तीन नामांकन हो चुके हैं। इनमें वार्ड संख्या 32 और 35 से 1-1 और वार्ड नंबर 40 से 1 नामांकन पेशन किया गया है। वहीं पंचायत समिति सदस्य के लिए भी तीन नामांकन भरे गए है। इनमें चाबा पंचायत समिति के वार्ड संख्या 8 से 2 और आगोलाई पंचायत समिति के वार्ड संख्या 15 से 1 नामांकन भरा गया है। पहले और दूसरे चरण में इन पंचायत समिति के होंगे चुनाव पहले चरण में शेरगढ़, चाबा, आगोलाई, चामू, सेखाला और बालेसर के जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के साथ पंच/सरपंच के चुनाव होंगे। वहीं दूसरे चरण में ओसियां, सामराऊ, तिंवरी, उम्मेदनगर, बावड़ी, हतुंडी, भोपालगढ़, आसोप, पीपाड़ सिटी, सालावा खुर्द, मंडोर, लूणी, धवा, बिलाड़ा, कापरड़ा, केरू और झंवर जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के साथ पंच/सरपंच के चुनाव होंगे।