जोधपुर में नाकाबंदी तोड़ते हुए दो तस्कर भाग गए। जोधपुर ग्रामीण पुलिस के खोखरिया गांव के पास नाकाबंदी के दौरान यह घटना हुई। ग्रामीण SP पंकज यादव के निर्देश में गठित टीम ने खोखरिया गांव के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान सामने से आ रही एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही कार ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठा व्यक्ति तुरंत उतरकर भाग निकला। वहीं ड्राइवर ने कार को तेज गति में बैक गियर में डालकर भगाने की कोशिश की। इस दौरान कार खेत की तारबंदी और पत्थरों के खंभों से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई और बंद पड़ गई। ड्राइवर कार को मौके पर छोड़कर खेतों में फसलों और अंधेरे का फायदा उठाकर गायब हो गया। पुलिस ने कार से 71.110 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। 6 कट्‌टों में मिला 71.110 किलो डोडा पोस्त कार की तलाशी लेने पर प्लास्टिक के 6 कट्टों में भरा 71.110 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। इसके अलावा कार से एक ही नंबर की दो फर्जी नंबर प्लेटें भी जब्त की गईं। कापरड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच बिलाड़ा थानाधिकारी को सौंपी है। हालांकि पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में आरोपी के फरार होने को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।