जोधपुर शहर में बिजली लाइनों के रख-रखाव के चलते कई कॉलोनी में कल बिजली बंद रहेगी। कई इलाकों में 4 घंटे तक बिजली नहीं आएगी। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। सुबह 7 से 11 बजे यहां रहेगा पावरकट 11 केवी पोलोटेक्निक फीडर से संबंधित संबंधित हरिसिंह नगर, पीडब्ल्यूडी. कॉलोनी, सूर्या कॉलोनी, कमला रेजीडेन्सी, ओशो अपार्टमेंट, नगर निगम विक्रमादित्य नगर और पोलोटेक्निक कॉलेज के आस-पास के संपूर्ण क्षेत्र में सुबह 7 से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग ने संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य निपटा लें और कटौती के दौरान सहयोग करें। विभाग के अनुसार, रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।