जोधपुर डिस्कॉम की ओर से बिजली लाइनों के रख-रखाव और मेंटेनेंस को लेकर सोमवार को शहर के कई इलाकों में बिजली कटौती होगी। सुबह 7 बजे से शटडाउन शुरू हो जाएगा। 7 बजे से 11 बजे तक अजीत कालोनी, नेशनल हैंडलूम, बाल निकेतन स्कूल, शिक्षा विभाग, महावीर स्कूल, भूवाल वारिका के आस-पास का क्षेत्र OPH फीडर संबंधित क्षेत्र। होटल जोधाणा, पार्क प्लाजा, कृष्णा मोर्केट, इन्द्रा कॉलोनी में बिजली बंद रहेगी। सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सर प्रताप कॉलोनी, ऑफिसर मैस, आहूजा कॉलोनी, शारदा पार्क, एयरपोर्ट रोड, वन चौकी एयरपोर्ट थाना, पांच बती कॉलोनी व आसपास का संपूर्ण क्षेत्र। फ़िल्टर हाउस बिजलीघर से संबंधित क्षेत्र आनंद भवन के आसपास , पठान कोट, शिक्षक कॉलोनी गली न. 1 से 7 , प्रेम विहार , सर प्रताप कॉलोनी, पूजा हाउस के आसपास, शांति नगर , सिद्धनाथ रोड में बिजली कटौती रहेगी। सुबह 8.30 बजे से 11:30 बजे तक KNN चेस्ट हॉस्पिटल जीएसएस से 11 केवी LIGH अपना पार्क फीडर से हैदर जिम,अंजुमन पार्क, अपना पार्क,चीयर घर मस्जिद के आसपास का क्षेत्र। 11 केवी ज्योति नगर से राजीव गांधी ,अशोक नगर ,ज्योति नगर के आस पास का क्षेत्र। 11 केवी NPH फीडर से पल लिंक रोड,जय अम्बा कॉलोनी,शांति प्रिय नगर ,मरुधर नगर ,चोपासनी रोड के आसपास का क्षेत्र। सुबह 8 से 11 बजे तक मोटर मर्चेंट, पूनम कॉम्पलेक्स, डागा टावर, बॉबी टेंट। श्मशान रोड, भीखा प्याऊ, लाला लाजपत राय कॉलोनी, शारदा फैक्ट्री के पीछे व 33/11 केवी उम्मेद अस्पताल बिजली घर से 11 केवी प्रताप नगर फीडर से जुड़े क्षेत्र। सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक जालोरी गेट, रोग निदान, कोरना हाउस, इंद्रा चौक, बालबाड़ी, बनावतों की गली, जालप मोहल्ला, जोशियों की कटकल, बनिया बाड़ा, खांडा फलसा, कुम्हारों का कुंआ, मियों की गली, गणेश मंदिर, नियारियों की मस्जिद से संबंधित संपूर्ण क्षेत्र। 11 केवी रानीसर फीडर व उससे संबंधित क्षेत्र- रानीसर, नवचौकिया, गुंदी मोहल्ला, चांद बावड़ी, ब्रह्मपुरी, आडा बाजार, जूनी मंडी।