उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में कुचामन सिटी-नया खारड़िया और उम्मेद-खारिया खंगार के बीच पुलों पर गर्डर लगाने का तकनीकी कार्य चल रहा है। इसके चलते 3 अक्टूबर को जैसलमेर और जोधपुर से चलने वाली तीन प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में एक फेरे के लिए बदलाव किया गया है। इनमें जैसलमेर-जयपुर लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी शामिल है। बदले मार्ग से चलेगी लीलण एक्सप्रेस मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया- रेल यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए यह अस्थायी व्यवस्था की गई है। गाड़ी संख्या 12467 जैसलमेर-जयपुर लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3 अक्टूबर को जैसलमेर से अपने निर्धारित समय पर रवाना होकर बीकानेर, रतनगढ़, चूरू और सीकर के रास्ते जयपुर पहुंचेगी। बदले मार्ग पर ट्रेन का ठहराव श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चूरू, सीकर, रींगस और जयपुर स्टेशनों पर निर्धारित समय के अनुसार रहेगा। इन स्टेशनों पर नहीं रुकेगी लीलण रूट बदलने के कारण लीलण एक्सप्रेस देशनोक, नोखा, नागौर, मारवाड़ मूंडवा, मेड़ता रोड बाईपास केबिन, रेन, डेगाना, गच्छीपुरा, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, सांभर लेक, फुलेरा, आसलपुर जोबनेर और कनकपुरा स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी। इन स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को रवाना होने से पहले रेलवे की पूछताछ सेवा से अपनी ट्रेन और वैकल्पिक यात्रा की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। मरुधर और भोपाल एक्सप्रेस भी प्रभावित तकनीकी कार्य के चलते गाड़ी संख्या 14854 जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस भी 3 अक्टूबर को बदले मार्ग से संचालित होंगी। दोनों ट्रेनें जोधपुर से रवाना होकर लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर और किशनगढ़ के रास्ते आगे जाएंगी। इन स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव रूट परिवर्तन के कारण मरुधर एक्सप्रेस और भोपाल एक्सप्रेस का राईका बाग, गोटन, मेड़ता रोड, रेन, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी और सांभर लेक स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। इसके अलावा भोपाल एक्सप्रेस के पुराने मार्ग के जोधपुर कैंट, बनाड़, जाजीवाल, आसरानाडा, पीपाड़ रोड, उम्मेद, खारिया खंगार, जोगी मगरा, जालसू, गच्छीपुरा, बेसरोली, बोरावड़, नया खारड़िया और गुढ़ा स्टेशनों पर भी ठहराव नहीं होगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि 3 अक्टूबर को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के निर्धारित मार्ग और ठहराव की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि यात्रा के दौरान परेशानी से बचा जा सके। इसके साथ ही यात्रा करने से पहले रेलवे स्टेशन या रेल मदद नंबर से ट्रेन के समय और स्थिति की पक्की जानकारी जरूर ले लें। ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन और ठहराव की पूरी जानकारी: