जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ शहर में बदलाव लाने का प्रभावी जनमंच बन गया है। एक पोस्ट से लोगों को न केवल समाधान मिल रहे हैं बल्कि शहरवासी भी इस मंच के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। प्रशासन भी समाधान में सहयोग कर रहा है। आज जोधपुर की सागर रोड कॉलोनी और सारण नगर में दो लंबित समस्याओं का समाधान हुआ। इससे स्थानीय लोगों को भी गुड गवर्नेंस का अहसास हुआ। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों की परेशानी दूर हुई… पोस्ट के बाद 6 माह पुरानी सीवर समस्या सुलझी 9 अपर, चौपासनी रोड, सागर रोड से विकास पंवार ने 6 महीने से गली में सीवरेज का पानी एकत्र होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि सड़क भी टूटी हुई है। लोग हर दिन दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो रहे हैं। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर सीवरेज की लीकेज को सुधारकर समाधान करवा दिया है। असिस्टेंट मैनेजर राजेंद्र सिंह रावत बने ‘पब्लिक के स्टार’ जोधपुर की धनेश कॉलोनी की ए रोड, सारण नगर से विनोद कुमार धतरवाल ने हाईटेंशन लाइन के बिजली खम्भे के ऊपर जंगली बेल फैल जाने और करंट आने की आशंका व्यक्त की थी। उन्होंने बताया था कि इससे बरसात में जनहानि होने की आशंका बनी हुई है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद डिस्कॉम कॉल सेंटर के असिस्टेंट मैनेजर राजेंद्र सिंह रावत ने समस्या का समाधान करवा दिया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… 1 महीने से पानी की पाइपलाइन लीकेज जोधपुर की गुरु जम्भेश्वर लेन, मानसरोवर स्कीम, पाल रोड से करण ने एक महीने पहले फूटी हुई पानी की पाइपलाइन की शिकायत 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि सप्लाई के समय हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह जाता है। लेकिन जलदाय विभाग ने महीने भर बाद भी स समस्या को ठीक नहीं किया है। मार्केट में अतिक्रमण, व्यापारी होते परेशान जोधपुर के घंटाघर मार्केट से एक दुकानदार ने अतिक्रमण की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि मार्केट में उनकी दुकानों के बाहर फुटकर दुकानदार भी रास्ता घेरकर बैठ जाते हैं। इससे न तो मार्केट में चलने को जगह बचती है न ही दुकान में आने का। मुख्य रास्ता भी संकरा हो जाता है। घंटाघर घड़ी में निगम का ऑफिस होने के बावजूद इन पर कार्रवाई नहीं करता। गली में कचरा जमा करने वाली से परेशान लाल सागर, चाणक्य नगर–II की गली नंबर 3 से विकास वर्मा और अक्षय देवड़ा ने गली में कबाड़, कचरा और गंदगी की समस्या पोस्ट की हे। उन्होंने लिखा है कि हमारी गली में एक महिला कथित रूप से कचरा, कबाड़ और अन्य अनुपयोगी सामान एकत्र कर गली के एक खाली प्लाट में उसका ढेर लगाए हुए है। इससे पूरी गली के लोग परेशान हैं। ज्वलनशील सामान एक जगह इकट्ठा होने से लोग आगजनी को लेकर भी आशंकित रहते हैं। बेसहारा पशु, खुले में कचरा और फूटी पाइपलाइन वार्ड 35, प्रताप नगर कॉलोनी, शेरे–ए–राजस्थान कॉलोनी से एजाज खान ने कई समस्याएंभेजी हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास की मेघवाल बस्ती के बाहर हर समय पानी की फूटी पाइपलाइन से पानी बहता रहता है। खुले में पड़े कचरे में बेसहारा पशु कुत्ते जमावड़ा लगाए रहते हैं। इससे लोगों को आने–जाने में बहुत परेशानी होती है। इस समस्या का समाधान करवाएं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग