जोधपुर के गांधी शांति प्रतिष्ठान में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ता ने चांटा मार दिया। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इसके बाद CJP और ABVP के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने ABVP और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कुछ कार्यकर्ताओं को डिटेन किया है। उधर, शास्त्री सर्किल गार्डन पर कॉकरोच जनता पार्टी के छात्र संवाद कार्यक्रम को पुलिस ने अनुमति नहीं दी है। दरअसल, जोधपुर रेजिडेंसी रोड स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान में आज कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से शिक्षा बचाओ देश बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कॉकरोच जनता पार्टी को-कन्वीनर आशुतोष का शामिल पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दीवार कूदकर परिसर में घुस गए। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल की ओर पहुंचे। सीजेपी कार्यकर्ताओं के झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने एबीवीपी के जोधपुर विभाग संयोजक ललित दाधीच एवं भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता राजवीर बांता सहित 10 से 11 लोगों को डिटेन किया है। पुलिस बोली- मारपीट की सूचना आएगी तो आगे की कार्रवाई करेंगे जोधपुर डीसीपी ईस्ट मनीष कुमार चौधरी ने कहा- सीजेपी का कार्यक्रम चल रहा है। कुछ लोग कार्यक्रम स्थल की चारदीवारी कूदकर आने की कोशिश कर रहे थे। इसी के चलते कुछ लोगों को डिटेन किया है। मारपीट की सूचना आएगी तो आगे की कार्रवाई करेंगे।