जोधपुर शहर के विवेक विहार थाना क्षेत्र में दोपहर घर से निकली एक युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जब युवती देर तक घर नहीं लौटी तो उसका भाई उसे तलाशने निकला। इसी दौरान उसे युवती के ट्रेन हादसे का पता चला। हादसा जोधपुर शहर के विवेक विहार थाना क्षेत्र के सां​गरिया फाटक के पास गुरुवार दोपहर 12 बजे हुआ। विवेक विहार थाने के एएसआई शंकरलाल ने बताया कि युवती प्रियंका (24) के ट्रेन की चपेट में आने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। दोपहर में घर से निकली थी युवती विवेक विहार थाने के एएसआई शंकरलाल ने बताया ​कि गुरुवार दोपहर 12 बजे वह घर से निकली थी। जब वह वापस घर नहीं लौटी और उसकी जानकारी नहीं मिली तो भाई भी उसे ढूंढने निकल गया था। उसे प्रियंका के सांगरिया फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि युवती के पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।