जोधपुर शहर के करीब आधे हिस्से में 28 सितंबर, 3 अक्टूबर, 8 अक्टूबर और 13 अक्टूबर को पेयजल सप्लाई बंद रहेगी, जिससे लोगों को पानी की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अनुसार, फिल्टर प्लांट, पंप हाउस और पाइपलाइनों की सफाई और रखरखाव काम के कारण यह क्लोजर लिया गया है। PHED नगर वृत्त जोधपुर के अधीक्षण अभियंता(SE) राजेंद्र मेहता के अनुसार, शहर के सभी फिल्टर हाउसों से जलापूर्ति अस्थाई रूप से बंद रखी जाएगी। इसके चलते कई इलाकों में पानी की सप्लाई का शेड्यूल एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। झालामंड और तख्त सागर फिल्टर हाउस- इन फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र (सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टर, पाल बाईपास और शिल्पग्राम के आसपास) में 29 सितंबर, 4 अक्टूबर, 9 अक्टूबर एवं 14 अक्टूबर को जलापूर्ति बंद रहेगी। इन फिल्टर हाउस से जुड़े सभी क्षेत्रों में पानी की सप्लाई 30 सितंबर, 5 अक्तूबर, 10 अक्तूबर और 15 अक्टूबर को की जाएगी। सुबह 8.15 से दोपहर 11.30 बजे तक यहां नहीं आएगी बिजली शनिवार को कमला नेहरू नगर चेस्ट हॉस्पिटल, जीएसएस से अपना पार्क फीडर से हैदर जिम,अंजुमन पार्क ,अपना पार्क,चीर घर मस्जिद के आस पास का क्षेत्र। 11 केवी ज्योति नगर से राजीव गांधी ,अशोक नगर ,ज्योति नगर के आस पास का क्षेत्र ।11 केवी NPH फीडर से पल लिंक रोड,जय अम्बा कॉलोनी,शांति प्रिय नगर ,मरुधर नगर ,चोपासनी रोड के आस पास का क्षेत्र।