जोधपुर में आज मौसम साफ बना रहने की संभावना है। हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 30 अगस्त तक बारिश का अलर्ट नहीं है। सोमवार को गर्मी का असर देखने को मिला। दिन में धूप खिली जिससे उमस बनी रही। अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं जताई है। अब तक 40 फीसदी कम बारिश मौसम विभाग के अनुसार 23 अगस्त तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 40 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 229.6 एमएम होनी चाहिए थी, जबकि इस बार केवल 189.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 40.4 फीसदी कम है। 30 अगस्त तक बारिश की संभावना नहीं जोधपुर शहर में किसी भी तरह का कोई बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 30 अगस्त तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।