जोधपुर में आज और कल बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार- इसके बाद 20 सितंबर तक मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मानसून सीजन की 32 फीसदी कम बारिश मौसम विभाग के अनुसार- 14 सितंबर तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 32 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 281 एमएम होनी चाहिए थी,जबकि इस बार केवल 190.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 32 फीसदी कम है। दो दिन बारिश की की संभावना मौसम विभाग के अनुसार दो दिन जोधपुर शहर में बारिश हो सकती है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 16 सितंबर तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। तापमान में भी बदलाव हो सकती है।