जोधपुर में आज मौसम साफ बना रहने की संभावना है। मंगलवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 29 अगस्त तक बारिश का अलर्ट नहीं है। रविवार को भी शहर में हल्के बादल छाए बारिश नहीं हुई। शहर में रविवार को मौसम सामान्य रहा। दिन में धूप खिली जिससे उमस बनी रही। अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं जताई है। मानसून सीजन की 39 फीसदी कम बारिश मौसम विभाग के अनुसार 23 अगस्त तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 39 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 228.4 एमएम होनी चाहिए थी,जबकि इस बार केवल 189.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 39.2 फीसदी कम है। 29 अगस्त तक बारिश का अलर्ट नहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों के लिए जोधपुर शहर में किसी भी तरह का कोई बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकिइस दौरान बादल छाए रहेंगे। 29 अगस्त तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।