मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर में अगले 6 दिन मौसम साफ रहेगा, वहीं अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। दिन में तापमान में तेजी की वजह से गर्मी का असर बना हुआ है। दिन में गर्मी का असर बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी इसका असर बढ़ने की संभावना है। सोमवार को न्यूनतम तापमान में भी 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इधर, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में भी न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। तापमान 25 डिग्री तक पहुंच सकता है। 15 और 16 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। अभी रहेगा गर्मी का असर, मौसम रहेगा साफ मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर में अगले 6 दिन गर्मी का असर बरकरार रहेगा। 12 और 13 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 36 और 14 अक्टूबर को 37 ​डिग्री पहुंचने की संभावना है। वहीं 15 से 17 अक्टूबर तक तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में तापमान इन दिन दिनों में 38 डिग्री पहुंच सकता है।