ब्यूटी पेजेंट एलीट मिस राजस्थान के सीजन-13 के ऑडिशन की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान पिछले सीजन की मॉडल्स ने अपने अनुभव शेयर किया। मॉडल ज्योति सोनी ने बताया- मेरी मां कैंसर से जूझ रही हैं। पिता की न्यूनतम आय थी। ऐसे में परिवार और खासकर मां के लिए कुछ करने की इच्छा ने मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। मैंने शुरुआत में करीब डेढ़ साल तक पोहे का स्टॉल लगाया। काम करते हुए कई लोग मुझसे कहते थे कि मैं अच्छी दिखती हूं। मुझे मॉडलिंग करनी चाहिए। इन बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इसी दौरान एक दोस्त एलीट मिस राजस्थान के लिए तैयारी कर रही थी। इसके लिए आवेदन कर रही थी। दोस्त के कहने पर ऑडिशन देने गई दोस्त के कहने पर मैंने भी इसकी जानकारी ली। दोस्त जिद करके मुझे अपने साथ ऑडिशन में ले गई। अपने कपड़े पहनकर ऑडिशन देने की सलाह दी। ज्योति ने ऑडिशन दिया और चयन हो गया। मैं कॉम्पटीशन के टॉप 5 तक पहुंचीं। ज्योति ने कहा- मैरे लिए यह बड़ी उपलब्धि थी। पिछले एक साल में मैंने देशभर में शूटिंग की है। इस मंच से जुड़ने के बाद जिंदगी में बड़ा बदलाव आया। छोटे कपड़ों को लेकर उनके परिवार की जो सोच थी, उसमें भी समय के साथ बदलाव आया। एलीट मिस राजस्थान के मंच से उन्हें अंतरराष्ट्रीय शो में भी प्रस्तुति देने का अवसर मिला। बता दें कि जीटी सेंट्रल स्थित किंग्समैन क्लब में एलीट मिस राजस्थान सीजन-13 का पोस्टर लॉन्च किया गया। पोस्टर लॉन्च के साथ ही नए सीजन की आधिकारिक शुरुआत हुई। समारोह में एलीट मिस राजस्थान की करीब 50 पूर्व प्रतिभागियों और मॉडल्स ने हिस्सा लिया। फैशन और ग्लैमर जगत से जुड़े लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बनाया। यहां देखिए इवेंट के फोटोज… राजस्थान के प्रमुख शहरों और गर्ल्स कॉलेजों में होंगे ऑडिशन एलीट मिस राजस्थान के फाउंडर-डायरेक्टर गौरव गौड़ ने बताया- सीजन-13 के ऑडिशन इस बार राजस्थान के प्रमुख शहरों में आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही जयपुर के गर्ल्स कॉलेजों में भी विशेष ऑडिशन आयोजित करने की योजना है। इसका उद्देश्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद प्रतिभाशाली युवतियों को मंच से जोड़ना है, ताकि उन्हें फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। थाईलैंड कॉट्योर शो में दिखेंगी राजस्थान की मॉडल्स गौरव गौड़ ने बताया- इस बार एलीट मिस राजस्थान से जुड़ी मॉडल्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर देने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। इसके तहत थाईलैंड कॉट्योर शो आयोजित करने की तैयारी है। इसके अलावा जयपुर में 10 मॉडल्स के लिए एलीट विला तैयार किया गया है, जहां चयनित मॉडल्स निशुल्क रह सकेंगी। अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए काम कर सकेंगी। उन्होंने कहा- यह पहल मॉडल्स के लिए एक नई शुरुआत है। एलीट मिस राजस्थान से शुरुआत करने वाली कई मॉडल्स आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। कई मॉडल्स टेलीविजन की दुनिया में भी कदम रख चुकी है। बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर रही हैं। अभिनय से लेकर फैशन शो तक बढ़ रहा दायरा गौरव गौड़ ने कहा- एलीट मिस राजस्थान का उद्देश्य केवल सौंदर्य प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है। मंच से जुड़ी प्रतिभाओं को अभिनय, सौंदर्य प्रतियोगिता, फैशन शो, ब्रांड गतिविधियों और शूटिंग के क्षेत्र में भी अवसर उपलब्ध कराने पर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा- आने वाले समय में इस मंच को और बड़े स्तर पर ले जाने की तैयारी है। राजस्थान की प्रतिभाओं को प्रदेश से बाहर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। सीजन-13 के जरिए भी प्रदेश के अलग-अलग शहरों से नई प्रतिभाओं की तलाश की जाएगी और उन्हें फैशन व मनोरंजन की दुनिया में आगे बढ़ने का मंच दिया जाएगा।