करौली में 70वीं जिला स्तरीय 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग की छात्र-छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। पीएम श्री स्वतंत्रता सेनानी चिरंजीलाल शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, गोला फेंक, तश्तरी फेंक और दौड़ जैसी कई स्पर्धाएं हुईं। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। ये प्रशिक्षण शिविर के बाद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के संयोजक देवेंद्र पाराशर और शारीरिक शिक्षा व्याख्याता वीरेंद्र सिंह राजावत ने परिणाम बताए। 17 वर्ष छात्रा वर्ग में गुड्डी (ऊंची कूद), तन्वी शुक्ला (गोला फेंक), सरिता मीना (तश्तरी फेंक) और 4×100 मीटर रिले दौड़ में गुड्डी, प्रतिज्ञा, सोनम, कविता की टीम प्रथम रही। 19 वर्ष छात्रा वर्ग में पूनम गुर्जर (लंबी कूद, भाला फेंक) और सलोनी राजपूत (ऊंची कूद) प्रथम रहीं। 17 वर्ष छात्र वर्ग में केशव जाटव (100 मीटर), गोलू जादौन (200 मीटर), सौरभ सोलंकी (3000 मीटर), गौरव गुर्जर (लंबी कूद), दीपेश (गोला फेंक), विशाल गुर्जर (भाला फेंक) ने पहला स्थान पाया। 19 वर्ष छात्र वर्ग में शिवदयाल जाटव (3000 मीटर) और प्रवीण गुर्जर (गोला फेंक) प्रथम रहे।