करौली जिला मुख्यालय पर सोमवार को गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह गणेश मंदिरों में छप्पन भोग की झांकी सजाई गई और विशेष सजावट की गई। भूडारा बाजार, गणेश गेट, हिण्डौन गेट, अनाज मंडी और बड़ी हटरिया सहित कई स्थानों पर गणेश मंदिरों में झांकियां सजाई गईं। इन झांकियों के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। गणेशजी के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे गूंजे हिंडौन गेट और भूडारा बाजार में भगवान की सजीव झांकियां भी सजाई गईं। इन झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालु 'गणपति बप्पा मोरया' और 'जय गणेश' के जयकारे लगाते नजर आए। गणेश चतुर्थी के अवसर पर कई मोहल्लों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गईं और महोत्सव का शुभारंभ हुआ। बाजारों में खिलौने, गुब्बारे और बच्चों के खेलने के सामान की दुकानों के कारण मेले जैसा माहौल दिखा।शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।