करौली के कैलादेवी में शारदीय नवरात्र मेला शुरू हो गया है। प्रशासन ने मेले की व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। एडीएम जेपी गौड़ और एएसपी रामकुमार कसवा ने कैलादेवी पहुंचकर मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मेला मजिस्ट्रेट राकेश कुमार रावत और कैलादेवी डीएसपी सुरेश बिश्नोई को जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य बाजारों से सड़क पर रखा सामान हटाने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में दिक्कत न हो और यातायात सही रहे। साथ ही, पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि मेले में व्यवस्थाएं बेहतर रहें और श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।