करौली में महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर अग्रवाल समाज ने वाहन रैली, ध्वजारोहण, प्रतिभा सम्मान और वरिष्ठजनों के सम्मान सहित कई कार्यक्रम किए। दोपहर में 1100 कलशों के साथ निकली शोभायात्रा मुख्य आकर्षण रही। कार्यक्रम की शुरुआत अग्रवाल धर्मशाला से युवा मंडल संगठन की अग्र चेतना वाहन रैली से हुई। इसके बाद ध्वजारोहण कर समाज की प्रतिभाओं व वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। दोपहर में महाराजा अग्रसेन के रथ और 1100 कलशों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यह शहर के मुख्य बाजारों से गुजरी, जहां लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। समाज के मीडिया प्रभारी जीतू फर्नीचर के अनुसार धार्मिक प्रतीकों के लिए बोली लगाई गई। प्रधान कलश विनोद बजाज 51 हजार, चंवर रमेश संगई 31 हजार और छत्र बबलू राजौर वाले 41 हजार के नाम रहा।