करौली नगर परिषद चुनाव की मतगणना सोमवार को गवर्नमेंट कॉलेज में हुई। नगर परिषद के 55 वार्डों में से कांग्रेस को 28, भाजपा को 11, निर्दलीय 15 और बीएसपी का 1 प्रत्याशी जीता। इसके साथ यहां कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है। सपोटरा नगर पालिका के 20 वार्डों में भाजपा ने 15 में जीत दर्ज की। रिटर्निंग अधिकारी राकेश कुमार रावत के निर्देशन में मतगणना 11 टेबल पर 6 राउंड में काउटिंग पूरी हुई। करौली नगर परिषद में पार्षद पद के लिए 9 सितंबर को मतदान हुआ था, जिसमें 74.33 प्रतिशत वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। करौली नगर परिषद में कुल 55 वार्ड हैं, जिनके लिए 325 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें भाजपा के 44, कांग्रेस के 49 और 232 अन्य उम्मीदवार शामिल थे। सभापति का पद सामान्य और अनारक्षित वर्ग के लिए है। सपोटरा नगर पालिका के 20 वार्डों में भाजपा ने 15, कांग्रेस ने 3 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की। सपोटरा में रिटर्निंग अधिकारी अनूप सिंह ने परिणाम घोषित किए। मतगणना के दौरान पुलिस के पुख्ता सुरक्षा इंतजाम रहे। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने विजेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। करौली नगर परिषद का रिजल्ट सपोटरा में भाजपा को बढ़त सपोटरा नगर पालिका के 20 वार्डों में भाजपा ने 15 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया, जबकि कांग्रेस को 3 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 2 सीटें मिलीं। सपोटर नगर पालिका का रिजल्ट