बांसवाड़ा की कसारवाड़ी थाना पुलिस ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर एक मकान पर दबिश देकर 55 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है। जब्त की गई शराब की कुल अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है। कसारवाड़ी थानाधिकारी राजवीर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंचायती चुनाव के चलते कटारा फला कसारवाड़ी इलाके के एक मकान में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी गई है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान पर रेड मारी और तलाशी ली। ​तलाशी के दौरान मिली शराब-बीयर ​मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आगे की जांच जारी पुलिस ने मौके से मकान मालिक और आरोपी नारायण पुत्र खिमचंद्र निवासी कटारा, कसारवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सज्जनगढ़ थानाधिकारी व पुलिस निरीक्षक धनपत सिंह को सौंपी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध शराब की तस्करी और भंडारण के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं। ​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में ये रहे शामिल इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी राजवीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक प्रहलाद सिंह, शिम्भूदयाल, हेड कांस्टेबल नागेंद्र, मनीष, कांस्टेबल मयूर, सतीश, दिनेश चंद्र और चालक कांस्टेबल कांतिलाल शामिल रहे।