सीकर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें आवारा पशु, नालियों की सफाई और कचरे से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग अपनी परेशानी सामने ला रहे हैं, जिन पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ समस्याएं अभी भी समाधान का इंतजार कर रही हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... एईएन अमित शर्मा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' जयपुर-बीकानेर बाइपास से सुरेश ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि सड़क पर फैक्ट्री का कचरा फेंका जा रहा है। कचरा जमा होने से आसपास गंदगी बढ़ रही थी और यहां बेसहारा पशु भी पहुंच रहे थे। इससे सड़क से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद एईएन अमित शर्मा ने मामले में कार्रवाई करवाते हुए समस्या का समाधान कराया। कचरा हटने के बाद लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए एईएन अमित शर्मा को आज का ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया। कायस्थ कॉलोनी में कचरे से जाम नाली की समस्या हुई दूर कायस्थ कॉलोनी से सौरव बगरिया ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि माथुर कॉलोनी में कचरा जमा होने के कारण नाली जाम पड़ी हुई है। नाली जाम होने से पानी की निकासी प्रभावित हो रही थी और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए नाली की सफाई करवा दी गई। इससे पानी की निकासी सुचारू हुई और लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... स्टेशन रोड पर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा, राहगीर परेशान स्टेशन रोड, हेड़ा चौक से अंकित खेतान ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया कि शहर में कई बेसहारा पशुओं का झुंड सड़क पर जमा रहता है। सड़क पर पशुओं के बैठे और घूमते रहने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होती है। इससे सड़क पर आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को हटाने की मांग की है। रानी सती सर्किल पर एक महीने से नाली ब्लॉक, सफाई की जरूरत रानी सती सर्किल, तिलक नगर से संजय अग्रवाल ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया कि यहां करीब एक महीने से नाली ब्लॉक पड़ी हुई है। नाली जाम होने के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही है और आसपास गंदगी की समस्या बनी हुई है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से नाली की सफाई करवाकर पानी की निकासी सुचारू कराने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. जेईएन दीपिका पारीक बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सबलपुरा में सड़क किनारे लगे अतिरिक्त पोल की समस्या हुई दूर 2.एईएन अमित शर्मा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सबलपुरा में ट्रांसफार्मर के नीचे लटक रहे तारों की समस्या हुई दूर 3. शेखपुरा मोहल्ला में बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:कचरा, नाली का पानी और सफाई व्यवस्था से जुड़ी परेशानियां शामिल 4. शेखपुरा मोहल्ला में जमा कचरा हुआ साफ:नवलगढ़ बाईपास पर जलभराव की समस्या हुई हल 4.ट्रैफिक इंचार्ज मनोज कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर':नाली की सफाई, सड़क, कचरा संग्रहण और यातायात व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 6.‘भास्कर समाधान’ बना प्रभावी जनमंच:शिवसिंहपुरा में रोड लाइट्स, बसंत विहार में मेनहोल का टूटा ढक्कन बदला, दीपिका पारीक बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 7.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 8. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 9.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 10.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं