खैरथल और तिराजा नगर परिषद, किशनगढ़बास, टपूकड़ा, कोटकासिम और मुंडावर नगर पालिका के वार्ड पार्षदों के नतीजे जारी हो चुके है। मुंडावर में भाजपा ने बोर्ड बनाने के आंकड़ें जुटा लिए है। खैरथल में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी हैं। उसे 20 वार्डों में जीत मिली हैं। वहीं भाजपा 8 पर सिमट गई है। 17 में निर्दलीयों ने जीत हासिल की है। वहीं किशगनढ़बास में भाजपा को कम से कम एक निर्दलीय की जरूरत पड़ेगी। टपूकड़ा में भी किसी पार्टी को बोर्ड बनाने का आंकड़ा नहीं मिला है। मतगणना पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में हुई। खैरथत-तिजारा में 86.26 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां सभापति का पद अनारक्षित ओपन वर्ग के लिए आरक्षित है। खैरथल-तिजारा नगर परिषद में कुल 45 वार्ड है, जिसमें 183 प्रत्याशी मैदान में थे। यहा भाजपा के 37, कांग्रेस के 40 और अन्य के 106 प्रत्याशी मैदान में थे। खैरथल नगर परिषद के विजेता तिजारा नगर परिषद के विजेता कोटकासिम के वार्डवार विजेता टपूकड़ा नगर पालिका के विजेता किशनगढ़बास नगरपालिका के विजेता मुंडावर नगरपालिका के विजेता