खैरथल-तिजारा जिले में पंचायती राज चुनाव के तहत आज ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार आरक्षण रोस्टर के तहत लॉटरी प्रक्रिया कराई गई। इस दौरान एक बच्ची आरवी से लॉटरी की पर्चियां निकलवाई गईं। लॉटरी प्रक्रिया देखने के लिए पंचायत समिति सभागार में बड़ी संख्या में ग्रामीण और चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग पहुंचे। किशनगढ़बास पंचायत समिति क्षेत्र की 32 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के आरक्षण की लॉटरी भी इसी सभागार में निकांली गई। एसडीएम सत्यवीर सिंह यादव की देखरेख में यह पूरी प्रक्रिया तय नियमों के अनुसार की गई। किशनगढ़बास पंचायत समिति में ग्राम पंचायतों का आरक्षण मुंडावर पंचायत समिति में ग्राम पंचायतों का आरक्षण ततारपुर पंचायत समिति में ग्राम पंचायतों का आरक्षण तिजारा पंचायत समिति में ग्राम पंचायतों का आरक्षण टपूकड़ा पंचायत समिति में ग्राम पंचायतों का आरक्षण कोटकासिम पंचायत समिति में ग्राम पंचायतों का आरक्षण पंचायतीराज संस्थाओं में रोटेशन से आरक्षण पंचायतीराज संस्थाओं में आरक्षण रोटेशन से तय होता है। हर बार नए सिरे से आरक्षण की लॉटरी निकाली जाती है। पिछली बार जो वार्ड जिस वर्ग के लिए आरक्षित था, इस बार वो बदल जाएगा। पिछली बार वाला आरक्षण नहीं रहेगा। पिछली बार जो पंचायत समिति या वार्ड आरक्षित था। हो सकता है कि इस बार वह ओपन कैटेगरी में हो जाए।