भरतपुर| खिरनी घाट स्थित खंडेलवाल भवन में समाज सेवा से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें एकल जीवन यापन कर रही आर्थिक रूप से कमजोर 13 महिलाओं को प्रति महिला 3300 की सहायता चेक के माध्यम से दी गई। कार्यक्रम का संचालन शहर महामंत्री मुरारी लाल खंडेलवाल ने किया। अखिल भारतीय खंडेलवाल महासभा के प्रधानमंत्री महेश कानूनगो ने कहा कि महासभा जरूरतमंद वर्ग के लिए शिक्षा, चिकित्सा, पारिवारिक सहायता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने जैसी योजनाएं चला रही है, ताकि कमजोर परिवार आत्मनिर्भर बन सकें और सम्मान के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने बताया कि सहायता का उद्देश्य तात्कालिक संबल के साथ भरोसा भी देना है। अंत में चेक वितरण महेश कानूनगो ने किया।