कोटा बारां फोरलेन पर देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक अपने तीन मौसेरे भाइयों के साथ दो बाइकों पर सवार होकर बारां से कोटा लौट रहे थे। फोरलेन पर डायरा के पास दोनों बाइकों का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। घटना कैथून थाना क्षेत्र की रात एक से डेढ़ बजे के बीच की है। कैथून थाना ASI हीरालाल ने बताया कि दो बाइकों पर पांच युवक सवार थे। पांचों मौसेरे भाई हैं। डायरा के पास या तो उनकी बाइक आपस में टकराई या किसी वाहन ने टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार नीचे गिर गए। उसी दौरान कोई भारी वाहन ने सन्नी उर्फ सोनू (24) को कुचल दिया, जबकि सुनील (24) हादसे में घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान दौरान अस्पताल में मौत हो गई। सुनील अनंतपुरा इलाके में रहता था, वहीं सोनू घोड़ा बस्ती थाना जवाहर नगर का रहने वाला था। हादसे में तीन युवकों को हल्की चोट लगी है। सोनू के बड़े भाई दीपक ने बताया शुक्रवार रात 8:30 बजे बारां डोल मेला देखने के लिए रवाना हुए थे। रात साढ़े 11 बजे मेला देखकर दो बाइकों से पांच जने लौट रहे थे। एक बाइक पर मौसरे भाई के साथ सन्नी बैठा था। दूसरी बाइक पर सुनील बैठा था। डायरा के पास पीछे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हमें पता ही नहीं चला कब एक्सीडेंट हो गया। अब देखिए ये तीन फोटो… 24 घंटे में दूसरा बड़ा हादसा पिछले 24 घंटे में कैथून थाना में सड़क हादसे की ये दूसरी घटना है। पहली घटना में शुक्रवार तड़के 4 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बालापुरा व गोपालपुरा टोल के बीच में हुई थी। जिसमें खड़े ट्रक के पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी, फिर एक और ट्रक आकर टकरा गया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई थी और 4 घायल हो गए थे। ------------------ ये खबर भी पढ़िए… दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक,दो की मौत:पीछे से आ रहा दूसरा ट्रक भी टकराया, केबिन में फंसे ड्राइवर की मदद करने वाले 4 घायल