कोटा में ‘भास्कर समाधान’ लोगों की लंबित समस्याओं के जल्द समाधान करवा रहा है। इससे लोगों को राहत मिल रही है और वो भी शहर में बदलाव लाने की इस पहल का हिस्सा बन रहे हैं। लोगों से शहर के कोने–कोने से रियल टाइम फीडबैक मिलने से प्रशासन भी तुरंत एक्शन ले रहा है। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… पोस्ट के बाद पार्क की लाइट्स हुईं ठीक कोटा के होटल मित्तल रोड, डाक तार कॉलोनी से हरीश गुप्ता ने कॉलोनी के पार्क की बदहाल स्थिति से अवगत कराते हुए तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि कॉलोनी के लाल बहादुर शास्त्री और गुरु अर्जन देव पार्क, शास्त्री नगर में बने सार्वजनिक पार्क की हालत बेहद खस्ता है। गुरु अर्जन देव पार्क में लगी लाइट खराब है। वहीं, एक साल से ज्यादा का समय हो गया, लाल बहादुर शास्त्री पार्क में ओपन जिम के सारे उपकरण भी खराब पड़े हैं। कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हुआ। समस्या के पोस्ट होने के बाद निगम ने पार्क की लाइट्स ठीक करवा दी हैं। निवर्तमान पार्षद धीरेन्द्र चौधरी बने 'पब्लिक के स्टार' 'भास्कर समाधान' पर किशोरपुरा से एडवोकेट देवकीनंदन शर्मा ने सड़क किनारे गड्ढे खोदकर खुले छोड़ देने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी गली के बाहर सड़क के किनारे दो गहरे गड्ढे खोदकर उन्हें बिना भरे ही छोड़ दिया गया है। इनसे सरिये भी बाहर आए हुए हैं जिससे हादसा होने का डर भी बना हुआ है। समस्या के 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद वार्ड 2 के निवर्तमान पार्षद धीरेन्द्र चौधरी ने समस्या का समाधान करवा दिया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… नयापुरा बस स्टैंड की जर्जर छत से खतरा कोटा के नयापुरा बस स्टैंड से मुकुल गोयल ने टिकट काउंटर के ऊपर की जर्जर छत की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि यहां छत और दीवार का प्लास्टर झड़ चुका है और सरिये दिखने लगे हैं। कुछ जंग लगे सरिये टूट भी चुके हैं जिससे ढांचा कमजोर हो गया है। यहां काउंटर पर हमेशा लोगों की भीड़ लगी रहती है जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ट्रांसफॉर्मर नहीं, लो पॉवर से गर्मी में हाल बेहाल कोटा के लाडपुरा से ओम प्रकाश मीणा ने लो वॉल्टेज और पॉवर कट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे एरिया खेरजंगपुरा में सहारा कॉन्वेंट स्कूल, जगपुरा के पास ट्रांसफॉर्मर न होने से यहां की कॉलोनियों में लो पॉवर और पॉवर कट की बहुत बड़ी समस्या है। सहारा स्कूल, गणेशपुरा, लाडपुरा, जगपुरा समेत आसपास की दर्जनों कॉलोनियों के लोग गर्मी से परेशान रहते हैं। बिजली विभाग से अपील है कि हमारी समस्या का जल्द समाधान कर राहत दिलवाएं। एक तरफ नया रोड बनाया, वह भी उखड़ने लगा बूंदी रोड, रिद्धी सिद्धी नगर, कुन्हाड़ी से भारत सुमन ने क्षेत्र की बदहाल सड़क का मुद्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि वह पहले भी यह मुद्दा उठा चुके हैं। लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हुआ है। दरअसल, उनके एरिया में एक तरफ की सड़क तो बना दी गई है लेकिन दूसरी ओर का रोड गड्ढों और रोडी–गिटटी से भरा हुआ है। जो सीसी रोड बनाया गया है वह भी इतना घटिया है कि उसकी भी रोड़ी उखड़ने लगी है। मिट्टी के ढेर से पार्क का रास्ता रुका, लोग परेशान विज्ञान नगर से राहुल नेभिनानी ने स्वामी सर्वानंद जी पार्क की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि पार्क के पास मिट्टी का ढेर पड़ा हुआ है। इससे बारिश में अनावश्यक कीचड़ी हो रहा है। पार्क आने वाले बुजुर्ग, बच्चे परेशानी हो रहे हैं। मिट्टी ठोस होकर छोटे–छोटे टीलों में बदल गई है। इससे रास्ता भी अवरुद्ध हो रहा है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित