कोटा में ‘भास्कर समाधान’ लोगों की लंबित समस्याओं के त्वरित समाधान करवा रहा है। इससे लोगों को न केवल राहत मिल रही है बल्कि वो भी शहर में बदलाव लाने के लिए इस पहल में खुलकर हिस्सा ले रहे हैं। लोगों से शहर के कोने–कोने से रियल टाइम फीडबैक मिलने से प्रशासन भी तुरंत एक्शन ले रहा है। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… पोस्ट के बाद ठीक हुईं रोड लाइट्स की समस्या कोटा के केशवपुरा के सेक्टर 7 से प्रभात ने ब्रज उद्यान पार्क के पास लगी दो रोड लाइट्स की समस्या पोस्ट की थीं। उन्होंने बताया था कि पार्क के पास लगी दो रोड लाइट्स लगातार जलती–बुझती रहती हैं। इससे रोड पर चल रहे वाहन चालक परेशान होते हैं और रात के समय हादसे का डर बना रहता है। इस समस्या के 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने समाधान करवाकर स्थानीय राहगीरों की परेशानी दूर कर दी है। हैल्थ इंस्पेक्टर राम कुमार तर्क बने 'पब्लिक के स्टार' 'भास्कर समाधान' पर रंगबाड़ी मेन रोड, कृष्णा नगर से दिनेश गुप्ता ने नालियों में मिट्‌टी और कचरा भरा होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि नालियों में कचरा भरा होने से गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और ओवरफ्लो होकर पानी रास्ते में भर रहा है। जमा पानी में मच्छर पनप रहे हैं। समस्या के पोस्ट होने के बाद, नगर निगम कोटा, वार्ड 23 के हैल्थ इंस्पेक्टर राम कुमार तर्क ने समस्या का समाधान करवा दिया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। दैनिक भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… नाले में जंगली झाड़ियां, गंदे पानी में पनपे मच्छर कोटा के रंगबाड़ी चौराहा, आरोग्य नगर से तंवर सिंह ने नाले की साफ–सफाई और पानी की निकासी से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि नारी केयर हॉस्पिटल के सामने बने नाले में जंगली झाड़ियां, घास और कचरा से गंदगी बढ़ रही है। आसपास की रेजिडेंट सोसायटी और मकानों का पानी भी इसी नाले में बहाया जा रहा है लेकिन इसकी सफाई नहीं हो रही है। निगम से निवेदन है कि इस नाले की झाड़ियों को साफ करवाकर पानी की निकासी सुचारु करवाएं ताकि मच्छरों और जहरीले जीव जंतुओं की समस्या खत्म हो सके। पेड़ की डालियों में छिपी लाइट, सड़क पर अंधेरा कोटा के महावीर नगर–III, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से नीतेश कुमार शर्मा ने रोड लाइट से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि ओंकारेश्वर मंदिर के पीछे वाली सी–लाइन में रोड किनारे लगी लाइट पेड़ की डालियों में छिप गई है। इससे रोशनी पर्याप्त रूप से सड़कपर नहीं आती। संबंधित विभाग से अपील है कि इन पेड़ों की छंटाई कर आसपास की सभी रोड लाइट्स को ठीक करवाएं। नाली का फैरो कवर टूटा, लोग गिरकर हो रहे चोटिल डीएवी स्कूल रोड, अम्बेडकर नगर कॉलोनी, तलवंडी से राजेन्द्र ने टूटे फैरो कवर की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि बीते 15 दिनों से अम्बेडकर नगर में बी सेक्टर को जाने वाले रास्ते पर गेट के साथ बनी नाली का फैरो कवर टूट गया है। शिकायत करने के बावजूद अब तक निगम ने इसे ठीक नहीं करवाया है। कुछ टू–व्हीलर्स वाले इसकी वजह से रकर चोटिल भी हो चुके हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में ही कचरा, खुले बदबूदार शौचालय कोर्ट चौराहा, कलेक्ट्रेट सर्किल से एक जागरुक नागरिक ने कचरे और सार्वजनिक शौचालय से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि कलेक्ट्रेट परिसर में पीछे काफी कचरा पड़ा हुआ है। सार्वजनिक शौचालय भी खुले और गंदे हैं। इससे पूरे परिसर में दुर्गंध आती रहती है। जब कलेक्ट्रेट में ही सफाई का ये हाल है तो अन्य जगह की क्या उम्मीद करें। ‘भास्कर समाधान’ का खास वीडियो यहां देखें… DB App- https://dainik.bhaskar.com/Tv0KEX5ON5b?ref=MjA2NTAxNjk3MTM2NjU4NDMyMA%3D%3D X- https://x.com/DainikBhaskar/status/2091168492817105049?s=20 Yt- https://youtube.com/shorts/aIKXRNZbJp8?feature=share ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित