कोटा में ‘भास्कर समाधान’ शहर की उन गलियों और वार्ड्स की आवाज भी बन गया है जिनकी समस्याएं अब तक न सुनी गईं, न कभी सुलझाई गईं। भीड़ में सबसे पीछे खड़े आम आदमी की परेशानी भी अब सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंच रही हैं। आम आदमी का यही भरोसा ‘भास्कर समाधान’ को जनता का प्रभावी जनमंच बना रहा है। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… 8 महीने पहले बना सीसी रोड हुआ खराब कोटा के रोझड़ी से जितेन्द्र प्रजापत ने घटिया क्वालिटी की सीसी रोड बनाने की शिकायत की है। अपनी पोस्ट में जितेन्द्र ने बताया है कि सरकारी महात्मा गांधी स्कूल के आगे वाले मोड़ पर तुलसी टेंट हाउस के पीछे, मेन रोड रोझड़ी में 8 महीने पहले ही बना सीसी रोड जगह–जगह से खराब हो गया है। शहरी शिविर में इस रोड और इस पर लगी लाइट के खराब होने की समस्या बता चुका हूं लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। दो महीने से न कचरा उठ रहा न सफाई होती स्टेशन रोड, चौपाटी बाजार, भीमगंज मण्डी से मयंक गुप्ता ने वार्ड में सफाई न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि दो महीने से उनके वार्ड 15 और गली–मोहल्ले में जगह–जगह कचरा पड़ा हुआ है लेकिन सफाई कर्मचारी इसे हटा नहीं रहे हैं। नियमित रूप से साफ–सफाई भी नहीं होती है। ये हाल तो जब है आसपास भीमगंज मण्डी थाना, निजी क्लिनिक, निगम का ऑफिस भी है। दो खम्भों पर रोड लाइट खराब, नहीं हुईं ठीक कोटा के रायपुरा से रमेश ने रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारी गली में लगे दो पोल की रोड लाइट नहीं जलतीं। इससे गली में अंधेरा बना रहता है जिससे लोगों को परेशानी होती है। इस समस्या का समाधान करवाएं। सड़क पर गड्ढे, अतिक्रमण ने रोकी जनता की राह ललित गौतम ने दादाबाड़ी के मोदी कॉलेज रोड पर सड़क पर बने गड्ढों की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि सड़क पर गहरे और बड़े गड्ढे हो रहे हैं। साथ ही अतिक्रमण की वजह से भी रास्ते पर जाम की समस्या बढ़ रही है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन 'भास्कर समाधान' पर सकतपुरा से चंदर सिंह ने खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट कर समाधान की मांग की थी। उन्होंने लिखा था कि नगर निगम रोड, साहू किराणा स्टोर के पास लगे खम्भे की स्ट्रीट लाइट बंद है। अंधेरे से असुविधा हो रही है। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने समाधान करवा दिया है। पीएचईडी की जेईएन मनीषा बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ सरोवर रोड, अग्रसेन बाजार, रामपुरा से नरेश जैन ने पाइपलाइन लीकेज होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि हमारे एरिया में सरोवर पार्किंग के पीछे वाली गली में पाइपलाइन फूटी होने से पानी बहकर सड़क पर जमा हो रहा है। इससे आने–जाने वाले राहगीरों के अलावा अग्रसेन बाजार के स्थानीय व्यापारियों–दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है। स्थानीय निगम कर्मचारियों को कह चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। समस्या पोस्ट होने के बाद पीएचईडी की जेईएन मनीषा आर्य (कोटा उपखंड चतुर्थ, चौकी) ने मौका मुआयना करवा समाधान करवा दिया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित