किसी भी शहर में बदलाव मूलभूत जरूरतों से जुड़ी छोटी लेकिन गहरा असर डालने वाली समस्याओं को सुलझाने से आता है। प्रशासनिक प्रयास भी लोगों के जुड़ने से ही सफल होते हैं। कोटा में ‘भास्कर समाधान’ शहर में इन्हीं छोटी समस्याओं को सुलझाने का सशक्त जन मंच बन गया है। व्यवस्था तक लोगों की आवाज असरदार तरीके से पहुंचाने का यह प्रभावी व्हिसल ब्लोअर बनकर उभरा है। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… सिर्फ गेहूं ही मुफ्त, पाने के लिए मशक्कत पूरी महाराणा प्रताप रोड, बापू कॉलोनी, गणेशपुरा, ददवाड़ा से मोहम्मद आसिफ ने सरकारी योजनाओं की थका देने वाली प्रक्रिया के बारे में समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया है कि हर महीने मिलने वाला मुफ्त गेहूं लेने के लिए डिपो पर सुबह 4 बजे जाकर नंबर लगाना पड़ता है। तब कहीं जाकर नंबर आ पाता है। प्रशासनिक अधिकारियों को इसका भी कोई स्थायी इंतजाम करना चाहिए। फूटी पाइपलाइन से रिसता पानी, अधिकारी बनते अंजान 'भास्कर समाधान' पर देवेन्द्र सिंह करण ने सिटी डवलपमेंट ट्रस्ट से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि श्रीनाथपुरम स्टेडियम के एक हिस्से में लगे पानी के पाइप से काफी दिनों से रिसाव हो रहा है। यहां निगम एवं केडीए के आला अधिकारी रोज टहलने आते हैं लेकिन किसी ने भी इसे ठीक नहीं करवाया है। निगम एवं केडीए के अधिकारियों से अपील है कि इस रिसाव को रोक कर पानी को व्यर्थ बहने से रोकें। ओपन जिम के उपकरण टूटे, कचरे का ढेर, पोल गिरे स्टेशन रोड, लाल कोठी से राजेश वर्मा ने पार्क के ओपन जिम की खस्ताहाल की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि सिविल लाइंस के नेहरु गार्डन में बने ओपन जिम में लगे सभी उपकरण टूट चुके हैं। बिजली के पोल नीचे गिरे हुए हैं और बच्चों के झूले भी खराब हैं। यह स्टेशन एरिया का एकमात्र पार्क है। पार्क में साफ–सफाई की स्थिति बहुत खराब है। पब्लिक सुबह घूमने आती है लेकिन ऐसी हालत देखकर बहुत निराश होती है। 5 वर्ष पहले केडीए से आंवटित, रोड को तरसे बरडा बस्ती, लाडपुरा से राजकुमार नागर ने क्षेत्र की खराब सड़क की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि हमारे क्षेत्र मुकुन्दरा विहार स्पेशल कॉलोनी को केडीए से आवंटित हुए पांच साल से अधिक का समय हो चुका है। लेकिन अभी तक एक बार भी सड़क नहीं बनाई गई है। जर्जर सड़क के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। बारिश के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है। केडीए के जिम्मेदार अधिकारी हमारी समस्या का समाधान करें। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन 'भास्कर समाधान' पर अग्रसेन बाजारा रोड, सरोवर सुपर मार्केट, रामपुरा से अंकित जरेठ ने स्ट्रीट लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि उनकी गली में दो सप्ताह से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। शिकायत के बाद भी इसे ठीक नहीं किया जा रहा है। तिराहे पर इससे काफी अंधेरा रहता है। समस्या का समाधान करते हुए संबंधित विभाग ने तिराहे की लाइट ठीक करवा दी है। इससे यहां अब पर्याप्त रोशनी है। जेईएन सुनीता नाग्रवाल बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 'भास्कर समाधान' पर बोरखेड़ा के कुंज बिहारी नागर ने सहारा एनक्लेव के मोती नगर से दो महीने से पीने का पानी न आने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि कई बार जेईएन और एईएन को इस बारे में बता चुका हूं लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद जेईएन सुनीता नाग्रवाल (सिटी डिविजन, सेकंड) ने इसका समाधान करवा दिया। उन्होंने बताया कि नई पाइपलाइन डालकर पानी की सप्लाई उचित दबाव के साथ शुरू कर दी गई है। समाधान करवा दिया गया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित