कोटा में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बाइक चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। दोनों घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें संदिग्ध चोर दिखाई दिए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 2 स्प्लेंडर बाइक चोरी पहला मामला गुमानपुरा थाना क्षेत्र का है। छावनी में एक मीनार की मस्जिद के पीछे रहने वाले गजानंद मीणा के घर के पास से 19 अगस्त सुबह करीब 4:30 बजे दो स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गईं। CCTV में दो संदिग्ध युवक कॉलोनी में पैदल घूमते दिखाई दे रहे हैं। कुछ देर बाद दोनों खड़ी बाइक चोरी कर मौके से फरार हो जाते हैं। पीड़ित ने गुमानपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 3 मिनट में पार्किंग से बाइक चोरी कर फरार दूसरी घटना आरके पुरम थाना क्षेत्र में कोटा यूनिवर्सिटी के सामने स्थित पेट्रोल पंप की है। यहां 21 अगस्त की रात एक युवक पैदल आया और पार्किंग में खड़ी बाइक पर बैठ गया। करीब तीन-चार मिनट तक बाइक के पास बैठने के बाद उसने लॉक खोला और बाइक लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। दोनों मामलों में पीड़ितों ने संबंधित थानों में शिकायत दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध चोरों की तलाश कर रही है। देखिए वारदात के PHOTOS…