कोटा में ‘भास्कर समाधान’ के जरिए नागरिकों ने अपने इलाकों की रोजमर्रा की समस्याओं को सामने रखा है। रंगबाड़ी के कृष्णा नगर और रामकृष्ण कॉलोनी में जाम नालियों के कारण गंदा पानी जमा होने से लोग परेशान हैं। बजरंगपुरा के बैराज रोड पर बेसहारा पशुओं के जमावड़े से वाहन चालकों को हादसों का डर है। वहीं बोरखेड़ा में पेयजल लाइन और नालियों की व्यवस्था नहीं होने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। दूसरी ओर, दादाबाड़ी में सड़क किनारे पड़े कचरे की समस्या का समाधान किया गया। रंगबाड़ी RHB कॉलोनी में नालियों की सफाई भी करवाई गई। समस्या का समाधान कराने वाले जमादार बादल बोयत ‘पब्लिक के स्टार’ बने। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… नालियां जाम होने से रुक रहा पानी
कोटा शहर के रंगबाड़ी सर्किल के कृष्णा नगर के रहने वाले दिनेश गुप्ता ने 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। सभी नालियां जाम पड़ी है, उसमें झाड़ियां उग गई है। नालियों के आस-पास भी काफी ज्यादा गंदगी हो रही है।
बेसहारा पशुओं का आतंक
बजरंगपुरा के बैराज रोड से संजय अग्रवाल ने बेसहारा पशुओं से संबंधित समस्या बताई है। उन्होंने लिखा कि सकतपुरा जैन मंदिर के पास पशुओं का जमावड़ा रहता है। जिसके कारण कई बार वाहनों से टक्कर होती है और वाहनों को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने बताया कि कई बार लोग इस कारण से घायल हो गए है।
कीड़े, मक्खी-मच्छर से परेशान लोग
रामकृष्ण कॉलोनी गली नं 3 में भी नालियों की काफी समस्या हो रही है। वहां रहने वाले ओम प्रकाश ने पोस्ट कर बताया कि नालियों में झाड़ियां उग रही है। जिसके कारण नाली से पानी नहीं निकल पाता है। गंदा पानी जमा होने की वजह से मक्खी-मच्छर भी बहुत हो रहे हैं।
पानी की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासी
शहर के बोरखेड़ा इलाके से लोकेंद्र सिंह ने पानी से संबंधित समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि एरिया की सबसे पुरानी कॉलोनी होने के बाद भी पेयजल लाइन नहीं होने से लोग परेशान है। साथ ही बताया कि क्षेत्र में नालियों की भी व्यवस्था नहीं है।
कचरे की समस्या पर विभाग की कार्रवाई
कोटा के दादाबाड़ी इलाके के रहने वाले धर्मराज ने कुछ समय पहले कचरे की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि काफी दिनों से सरकारी आवास के पास रोड पर कचरा पड़ा हुआ था। इसपर संबंधित विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और साफ-सफाई करवा दी है।
आरएचबी कॉलोनी में हुई नालियों का सफाई
कोटा शहर के रंगबाड़ी के आरएचबी कॉलोनी में रहने वाले मुकेश कुमार मालव ने नाली की सफाई न होने की समस्या लिखी थी। उन्होंने बताया था कि क्षेत्र में नालियों की सफाई नहीं हो रही थी। इस समस्या के पोस्ट होने पर वार्ड नंबर 24 के जमादार ने सफाई कर समाधान कर दिया है।
बादल बोयत बने 'पब्लिक के स्टार'
कोटा शहर के रंगबाड़ी के आरएचबी कॉलोनी में रहने वाले मुकेश कुमार मालव की समस्या का समाधान हो गया है। क्षेत्रवासी ने लिखा था कि लंबे समय से नाली साफ नहीं की गई थी। इसपर वार्ड नंबर 24 के जमादार बादल बोयत ने तुरंत मौके पर जाकर सफाई कर समाधान कर दिया है।
‘भास्कर समाधान’ कोटा की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित